फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पर्ची और धान बिक्री के लिए भटक रहे किसान

पर्ची और धान बिक्री के लिए भटक रहे किसान

Sun, 25 Nov 2018 11:47 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
पर्ची और धान बिक्री के लिए भटक रहे किसान
अहरौला। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक रविवार को चांदनी चौक पर जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकीनाथ के नेतृत्व में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इनका समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। त्रिलोकीनाथ ने कहा कि गन्ना के लिए बनाए गए तौल केंद्र, किसानों की गन्ना तौल के लिए पर्ची, धान क्रय केंद्र, नहर में पानी, साधन सहकारी समितियों पर बीज आदि की भारी समस्या से किसान जूझ रहे हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। जहां पर्ची में भारी अनियमितता पाई जा रही है। वहीं तौल केंद्रों पर में भी किसानों की समस्याएं कम नहीं हैं। समितियों के ताले नहीं खुल रहे हैं और खाद बीज गायब है। नहर में पानी भी नहीं है जिससे किसान खेतों की सिंचाई और बुवाई कर सकें। इन सब बातों के लिए लेकर रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द इसमें सुधार नहीं हुआ तो हम सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। इस मौके पर रामाज्ञा यादव, जवाहर, बलकरन, बलजोर, सकलदीप, हरि सोनकर, रामकेवल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed