{"_id":"5b785f3042c792465c2c9600","slug":"131534615344-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की बैठक में छाया रहा नहरों और सड़कों का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की बैठक में छाया रहा नहरों और सड़कों का मुद्दा
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिला पंचायत सदस्यों की बैठक शनिवार को नेहरू हाल सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान सदस्यों ने जिले में कुत्ता काटने की सुई के न रहने, नहरों में पानी टेल तक नहीं पहुंचने और सड़कों के गड्ढा मुक्ति के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में सर्वप्रथम सदन द्वारा पिछली बैठक की पुष्टि की गई। कार्यवाही की बैठक में जिला पंचायत के अधीन आने वाले विभागों के प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पंचायत के नियंत्रणाधीन संपत्ति और विभवकर उपविधि का संशोधन का प्रस्ताव, वार्षिक लाइसेंस शुल्क दरों में संशोधन का प्रस्ताव और जिला पंचायत के ग्रामीण क्षेत्रों में पशु मेलों, पशु बाजारों, पशु प्रदर्शनियों को विनियमित और नियंत्रित करने की बनाई गई माडल उपविधि का प्रस्ताव सदन द्वारा विस्तृत चर्चा के उपरांत अनुमोदित किया गया। बैठक में रासेपुर के जिला पंचायत सदस्य राम कुंवर यादव ने जिले के स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में कुत्ते के सुई की अनुपलब्धता का मुद्दा उठाया गया। जिस पर डा. परवेज अख्तर ने बताया कि एक माह में जिले को मात्र 620 सुई ही मिलती है। इसे बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस बाद उन्होंने बोंगरिया से होकर शारदा सहायक खंड 23 नहर में टेल तक पांच वर्ष से पानी न पहुंचने का मुद्दा उठाया गया। साथ ही उन्होंने रासेपुर सिपिरा मार्ग की दुर्दशा के मुद्दे को भी उठाया और इसके मरम्मत की मांग की। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार उपाध्याय, पीडी डीडी शुक्ला, बीएसए देवेंद्र पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वीके सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन