{"_id":"5b673f874f1c1ba33e8b5492","slug":"131533493126-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंखियों के झरोखों से जो देखा तुझे सांवरे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंखियों के झरोखों से जो देखा तुझे सांवरे...
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर के परिसर में शनिवार की रात सिनेमा जगत के महान गायक किशोर कुमार की जयंती पर संगीतमयी संध्या का आयोजन किया गया। दूर दराज से आए कलाकारों ने भाग लिया। अपनी आवाज के माध्यम से समा बांध दिया।
किशोर कुमार म्यूजिकल नाइट कार्यक्रम के आयोजक गायक शाह आलम सांवरिया ने बताया कार्यक्रम किशोर कुमार की याद में रखा गया थी। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और किशोर कुमार के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। गोरखपुर से आईं मांडवी तिवारी ने ‘अंखियों के झरोखों से जो देखा तुझे सांवर’ सहित कई गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन जीत लिया। शाह आलम सांवरिया ने खाई के पान बनारस वाला खुल जाय बंद अकल का ताला प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। आजमगढ़ से आए कलाकार राकेश रंजन ने ‘हमें तुमसे प्यार है कितना यह हम नहीं जानते मगर जी नहीं सकते तेरे बिना’ गीत प्रस्तुत किया। कृपाशंकर शाही, मुकेश कुमार, उमेश राठौर, नीलू यादव आदि कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए। संचालन प्रदीप तिवारी ने किया। ज्ञानेंद्र मिश्रा, मन्नु लाल जायसवाल, लालू जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, राजेश मुन्ना, आनंद प्रकाश तिवारी आदि मौजूद थे।