{"_id":"5b4a414d4f1c1b35748b4b00","slug":"131531593037-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा-बसपा के गढ़ में विपक्षियों पर खूब हुए वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा-बसपा के गढ़ में विपक्षियों पर खूब हुए वार
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मंदुरी हवाई पट्टी पर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के दौरान पीएम और सीएम दोनों से नाम लिए बगैर सपा और बसपा पर उसी गढ़ में जमकर निशाना साधा। दोनों पाटिर्यों को पूर्वी यूपी के पिछ़डेपन के लिए जिम्मेदार बताया। यहां तक कहा कि समाजवाद और परिवारवाद के नाम पर सिर्फ यहां के लोगों का जख्म देकर अपनी तिजोरियां भरी गई हैं। सपा-बसपा के गढ़ में प्रधानमंत्री ने पूर्वी यूपी के पिछड़ेपन पर कहा कि यहां बाबा साहेब आंबेडकर और राम मनोहर लोहिया का नाम पर सिर्फ लोगों जख्म देने का काम किया गया है। दोनों पार्टियों ने क्षेत्र का विकास न कर सिर्फ अपनी तिजोरियों को भरा है। अब भी विकास को रोकने का काम कर रही हैं। सूबे की सरकार अच्छा कार्य कर रही है। विकास के लिए नया माहौल बना है। एक्सप्रेस-वे सूबे को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
ब्लैक पॉटरी की तारीफ
आजमगढ़। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने ब्लैक पैटरी की खूब तारीफ की। इससे योगी आदित्यनाथ ने ब्लैक पॉटरी की गणेश प्रतिमा के रूप में प्रधानमंत्री को स्मृति चिह्न दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस कला के तो क्या कहने। सूबे की सरकार ने माटी कला केंद्र बनाने का फैसला किया है। एक जनपद एक उत्पाद के तहत इसका चयन किया गया है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण से ब्लैक पॉटरी और साड़ी उद्योग को नई ऊंचाई मिलेगी। टेक्सटाइल सेक्टर के लिए भी नई नीति बनाई जा रही है। बुनकरों को भी खूब लुभाया।
पीएम की शान में पढ़े कसीदे
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री की जमकर प्रशंसा की। कहा प्रधानमंत्री के चार साल के शासनकाल में जितना कार्य देश में हुआ है वो उससे पहले नहीं हुआ। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व की सबसे बड़ी उभरती हुई अर्थव्यवस्था बन रहा है। सभी वर्गों की विकास किया जा रहा है। चार साल के दौरान किसी मंत्री पर भी कोई आरोप नहीं लगे हैं।