{"_id":"5b48f65d4f1c1b48748b478f","slug":"131531508317-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिफिंग के दौरान छाया रहा बागपत का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिफिंग के दौरान छाया रहा बागपत का मुद्दा
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मंदुरी हवाई पट्टी पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से पहले ही शुक्रवार की शाम को पंडाल में पुलिस के अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान किन-किन बातों का खासतौर से ध्यान रखना है इसकी विधिवत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के सुरक्षा प्रभारी एडीजी लखनऊ आशुतोष पांडेय ने बताया कि बागपत में आयोजित जनसभा के दौरान एक व्यक्ति अपने परिचित को पानी की बोतल फेंक रहा था। हालांकि वह काफी पीछे बैठा हुआ था। बावजूद इसके प्रधानमंत्री की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई थी। ऐसे में हमें चौकन्ना और शांति पूर्वक इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगानी होगी। ड्यूटी के तौर तरीकों को बताते हुए एडीजी ने बताया कि पंडाल में ज्यादातर सादे वर्दी में ही सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे। जो लोग ड्यूटी करेंगे। उन्हें आईकार्ड पहले ही जारी कर दिया गया है। सादे वर्दी में ड्यूटी करने पर एसपीजी के आईजी की भी सहमती है। इससे जहां भीतर के गतिविधियों का पता लगाने में आसानी होगी। वहीं एक अच्छा संदेश भी जाएगा। बागपत में आयोजित प्रधानमंत्री की जनसभा के दौरान मट्ठे का पैकेट लेने वालों की भी भीड़ लग गई थी। हमें इस बात पर भी ध्यान देना होगा कि पानी या मट्ठे के लिए लोग इकट्ठा खड़े न हों, बल्कि शांति पूर्वक जरूरतमंदों को मिल जाए। इससे भगदड़ या हंगामा भी नहीं होगा। एयरस्ट्रीट के पास ड्यूटी करने वालों को सामने के पेड़ या भवन के छतों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। क्योंकि ऊंचाई पर बैठा व्यक्ति कोई भी खतरा उत्पन्न कर सकता है। मौसम को देखते हुए एडीजी ने आगाह किया कि एयरस्ट्रीट या अन्य खुले स्थान पर ड्यूटी करने वाले अपने पास बारिश से बचने के लिए प्लास्टिक की पन्नी साथ में रखें। ताकि समय आने पर उससे अपना बचाव किया जा सके। सुरक्षा में लगे अधिकारियों को एडीजी ने कहा कि सभी लोग सुबह आठ बजे से ही अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंच जाएंगे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कुर्सी पर बैठकर पीएम को देखें
आजमगढ़। मंदुरी हवाई पट्टी पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में पहुंचकर उनको सुनने वालों की सुविधा को देखते हुए विशेष प्रबंध किया गया है। चार सौ मीटर लंबा और 88 मीटर चौड़े पंडाल में अलग-अलग बैरिकेडिंग करके कुर्सीयां लगाई गई हैं। प्रत्येक घेरे में एक बड़ी सी एलसीडी लगाई गई है। ताकि कुर्सी पर बैठे-बैठे लोग आसानी से ना केवल प्रधानमंत्री को देख सकेंगे। बल्कि उनके भाषण को भी आसानी से सुन सकेंगे। भीतर बैठे ही लोगों को पानी, मट्ठा आदि मिलते रहेगा। किसी को कहीं उठने या जाने की जरुरत नहीं है।