{"_id":"5b1820a84f1c1ba46e8b6b25","slug":"131528307880-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, चार अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, चार अन्य घायल
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर (आजमगढ़)। बरदह थाना क्षेत्र के गोड़हरा बाजार के पास मंगलवार को आटो और डीसीएम के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में आटो सवार पांच लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उमरीकला गांव निवासिनी 45 वर्षीया कृष्णावती पत्नी राकेश, सिकरौरा गांव निवासिनी 60 वर्षीया चंद्रवती पत्नी मूलचंद, 60 वर्षीया कमला पत्नी श्रीराम, 30 वर्षीया लक्ष्मीना पत्नी विष्णु और 5 वर्षीया रेशमी पुत्री विष्णु किसी काम से जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर गये हुए थे। मंगलवार को दिन में सभी आटो में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बरदह थाना क्षेत्र के गोड़हरा बाजार के पास आटो की डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में आटो सवार सभी घायल हो गये। आनन-फानन में सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान देर शाम कृष्णावती की मौत हेा गई। वहीं अन्य घायलों का अभी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतका एक पुत्र और एक पुत्री की मां है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन