फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   रेगुलेटरों की ग्रीसिंग, आयलिंग और मरम्मत अधूरी

रेगुलेटरों की ग्रीसिंग, आयलिंग और मरम्मत अधूरी

Mon, 28 May 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
रेगुलेटरों की ग्रीसिंग, आयलिंग और मरम्मत अधूरी
सगड़ी/लाटघाट। तहसील के अंतर्गत घाघरा नदी पर बने महुला-गढ़वल और रिंग बंधे का निरीक्षण एसडीएम सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को किया। बाढ़ से निपटने के लिए चौकी और शिविर का निरीक्षण किया। वरदहुआ नाले के रेगुलेटर का भी निरीक्षण किया और बंधे की स्थिति की जानकारी ली। रेगुलेटरों की ग्रीसिंग, आयलिंग और मरम्मत पूर्ण नहीं मिली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बंधे पर बीच-बीच में जो भी कमियां देखीं उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। सभी लेखपालों को बाढ़ क्षेत्र के गांव का सर्वेक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि बाढ़ के समय वास्तविक आंकड़े मौजूद रहें। उपलब्ध नाव एवं नाविकों की स्थिति को अपडेट करने के लिए निर्देशित किया गया है। सभी बाढ़ चौकियों पर केंद्र प्रभारी, राजस्व पुलिस, स्वास्थ, शिक्षा, पेयजल, आंगनबाड़ी और पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। साथ ही कम्युनिकेशन प्लान भी तैयार किया जा रहा है। बांध पर टेकनपुर से लेकर हैदराबाद के बीच रेगुलेटरों की ग्रीसिंग और आयलिंग तथा उसकी मरम्मत पूर्ण रूप से नहीं की गई है। बाढ़ से पूर्व की तैयारी में ये घोर लापरवाही है। महुला ,गांगेपुर ,हाजीपुर, जमुवारी ,इस्माइलपुर, हैदराबाद, कुढ़ही, सहदेवगंज, उल्टहवा, शिवपुर, देवारा जदीद इन सभी बाढ़ चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। बाढ़ खंड के अधिकारियों और कर्मचारियों का अभी तक बंधे पर न आना और रेगुलेटरों की मरम्मत न कराने की रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी। लगभग 45 रेगुलेटर बंधे पर हैं। समय से रेगुलेटर की मरम्मत नहीं हुई तो बाध टूटने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed