{"_id":"5b09ad8f4f1c1bae6e8b4b84","slug":"131527360911-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा पह़ुंचा 45 के पार, गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा पह़ुंचा 45 के पार, गर्मी ने छुड़ाए लोगों के पसीने
Updated Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। इस बार लगता है गर्मी पिछले कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ेगी। शनिवार को अब तक सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूर्य की तीखी किरणों के कारण हर कोई बेचैन दिखा। गला तर करने के लिए ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।
शनिवार की सुबह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। सुबह सात बजे से ही तपन महसूस की जा रही थी। जो 10 बजते-बजते अपने पूरे चरम पर पहुंच गई। सूर्य की किरणें बदन को झुलसाने लगी। हर कोई घर से बाहर नहीं निकलना चाहता था। जिसे आफिस जाना था वह न चाहते हुए भी घर से निकला लेकिन आफिस पहुंचने के बाद आफिस से बाहर नहीं निकला। वहीं जिनको कोई काम नहीं था उसने घरों में ही रहना गवारा समझा। अगर किसी कार्य से बाहर भी निकला तो जल्दी-जल्दी सारे कार्य निपटाकर घरों में दुबक गया। मौसम का अधिकतम तापमान 45 डिग्री पहुंच गया।