फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अकीदत के साथ माहे रमजान के दूसरे जुमे की नमाज हुई अदा

अकीदत के साथ माहे रमजान के दूसरे जुमे की नमाज हुई अदा

Sat, 26 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
अकीदत के साथ माहे रमजान के दूसरे जुमे की नमाज हुई अदा

विज्ञापन
आजमगढ़। मुकद्दस रमजान के दूसरे जुमें को रोजेदारों ने अकीदत के साथ मस्जिदों में नमाज अदा कर इसे त्योहार के रूप में मनाया। सभी मस्जिदों में नमाजियों की काफी भीड़ रही। सभी मस्जिदों के इमामों ने माहे रमजान की अहमियत और रोजा, नमाज की हिदायत दी।
माहे रमजान के दूसरे जुमें को जुमा की नमाज पढने की तैयारी सुबह से ही लोग करने लगे। खूतबा से पहले मस्जिद के इमाम ने नमाज और रोजा रखने की अहमियत को बताया। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इंतेखाब आलम कासमी ने कहा कि नमाज हर मुसलमान पर कयामत तक फर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जुमे की नमाज को किसी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। जो लोग जानबूझ कर जुमे की नमाज को छोड़ देते है तो उसके किसी काम में बरकत नहीं होती है। एलवल मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल रहीम ने बताया कि रसूले खुदा ने फरमाया है रमजान में अगर रोजेदार जुमे की नमाज नहीं पढ़ता है तो खुदा उसकी नमाज को कबूल नहीं करता और न ही उसका हज, रोजा कबूल होता है। उस बंदे से खुदा इतना नाराज हो जाता है कि उसकी नेकियों को भी कबूल नहीं करता है। वह जब तक सच्चे दिल से तौबा कबूल नहीं करता है खुदा उसे माफ नहीं करता है। इसके बाद लोगों ने खूतबा सुना और नमाज पढ़कर अपने मगफिरत की दुआ की। नगर क्षेत्र की दलालघाट मस्जिद, जमातुर्रशाद की मस्जिद, टेढिय़ा मस्जिद, कटरा मस्जिद, बदरका मस्जिद, सिधारी की मस्जिद नमाजियों से खचाखच भरी हुई थी। वहीं सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर स्थित नूरी जामा मस्जिद में शुक्रवार को मुस्लिमों ने जुमे की नमाज अदा की। अल्लाह तआला से सलामती की दुआ मांगी। अंजानशहीद, खालिसपुर, देवापार, अजमतगढ़, चांदपार, अल्लीपुर, बागखालिस, अंडाखोर, दोरजी, छीहीं, बनकट, केशवपुर, पारी पट्टी सहित पूरे क्षेत्र में जुमे की नमाज अदा की गई। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


0000000
मक्के की अजवा खजूर सभी को है पसंद
आजमगढ़। माहे रमजान में रोजेदार इफ्तार के समय खजूर से ही रोजा खोलते है। क्यों कि खजूर से रोजा खोलना सुन्नत माना गया है। रमजान में खजूर की अहमियत बढ़ जाने के कारण बाजार में इसकी कई किस्में बिकनी लगती है। सभी खजूरों में मक्का की अजवा खजूर की बात ही कुछ अलग है। यह खजूर हजरत मोहम्मद साहब की पसंद की खजूर है। जिसके कारण अजवा खजूर की मांग रमजान में काफ ी बढ़ जाती है। जब कि सभी खजूरों से इसकी कीमत ज्यादा होती है। मक्का की अजवा खजूर की कीमत 1600 रुपया किलो है तो इरान की सफीर साढ़े तीन सौ रुपया किलो तो यही कीर जोया खजूर चार सौ रुपया किलो है, ट्यूनेसिया की डागला खजूर छह सौ रुपया किलो, अरब की लूलू खजूर साढ़े चार सौ रुपया किलो, मक्का की मरयसी खजूर साढ़े पांच सौ रुपया किलो बिक रही है। इसी प्रकार मदीना की सफरवी खजूर आठ सौ रुपया किलो बाजार में बिक रही है। मदीना की अजवा खजूर और मक्का की मरयमी खजूर की मांग बाजार में ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed