फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आधार लिंक कराने में लापरवाही पर 46 दुकानदारों से स्पष्टीकरण

आधार लिंक कराने में लापरवाही पर 46 दुकानदारों से स्पष्टीकरण

Fri, 11 May 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
आधार लिंक कराने में लापरवाही पर 46 दुकानदारों से स्पष्टीकरण
लाटघाट। आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक कराने के मामले में लापरवाही बरतने पर शुक्रवार को सप्लाई इंस्पेक्टर रवि रंजन द्वारा 46 दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सप्लाई इंस्पेक्टर की इस कार्रवाई से कोटेदारों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

सप्लाई ईंस्पेक्टर रवि रंजन ने कहा कि इन दुकानदारों द्वारा आधार कार्ड लिंक कराने में लापरवाही बरती गई है। तीन दिन के अंदर अगर आधार कार्ड फीडिंग नहीं हुई तो कोटेदार की दुकान निरस्त करने के लिए जिला अधिकारी को पत्र लिखा जाएगा। अजमतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के 21 दुकानदारों और बिलरियागंज ब्लॉक के 25 दुकानदारों से इसके लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं इन दोनों ब्लाकों में कार्डों की संख्या पर नजर डालें तो अजमतगषढ़ ब्लाक में कुल अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारियों की संख्या 35405 और बिलरिया में 42448 है। हरैया ब्लाक क्षेत्र में पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 32726 है। वहीं महाराजगंज ब्लॉक में 32353 कार्ड धारक हैं। बिलरियागंज विकास खंड में 52.90 और अजमतगढ़ में 53.94 प्रतिशत राशन कार्ड ही आधार से लिंक हैं। राशनकार्डों को आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। जो कार्डधारक आधार कार्ड से लिंक नहीं होगा वह सूची से गायब कर दिया जाएगा और राशन से वंचित होगा। सप्लाई इंस्पेक्टर का कहना है कि अगर दुकानदारों द्वारा स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है तो उनकी दुकान निरस्त करने की संस्तुति जिलाधिकारी से कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed