फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रधानाध्यापिका के साथ अमर्यादित व्यवहार की निंदा

प्रधानाध्यापिका के साथ अमर्यादित व्यवहार की निंदा

Mon, 07 May 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका के साथ अमर्यादित व्यवहार की निंदा
आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सठियांव की बैठक सोमवार को शाहगढ़ में संघ के कार्यालय में अध्यक्ष दिनेश चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में खंड शिक्षाधिकारी क्षमा शंकर पांडेय द्वारा प्राथमिक विद्यालय कुकड़ीपुर की प्रधानाध्यापिका के साथ किए गए अमर्यादित व्यवहार की निंदा की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चंद्र पांडेय ने कहा कि पूरे शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। शिक्षक संघ के प्रतिनिधि प्रधानाध्यापिका के मामले और अन्य समस्याओं पर बात करना चाहे तो खंड शिक्षाधिकारी ने मिलने से मना कर दिया। खंड शिक्षाधिकारी की इतनी मनमानी है कि बिना किसी शासनादेश के बीआरसी सठियांव पर शिक्षक नियुक्त कर रखे है। यही नहीं शिक्षकों की सेवा पुस्तिका बनाई ही नहीं गई है। बैठक के बाद शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल जिला मंत्री राकेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से मिलकर घटना की जानकारी देते हुए खंड शिक्षाधिकारी क्षमा शंकर पांडेय के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिला मंत्री ने बताया कि पत्र की प्रतिलिपि को जिलाधिकारी, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद और सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक आजमगढ़ मंडल को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed