फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लाइफ लाइन अस्पताल में हुआ पहला माकड्रिल

लाइफ लाइन अस्पताल में हुआ पहला माकड्रिल

Wed, 18 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
लाइफ लाइन अस्पताल में हुआ पहला माकड्रिल
आजमगढ़। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने पहली बार लाइफ लाइन अस्पताल में माकड्रिल का आयोजन किया। आग की सूचना से आसपास के लोग जरुर हलाकान रहे, लेकिन बाद में मामला समझ में आने पर शांत हो गए।
विज्ञापन

चीफ फायर आफिसर सत्येंद्र दुबे ने बताया कि फायर ब्रिगेड की तरफ से बुधवार को शहर के लाइफ लाइन अस्पताल में माकड्रिल किया गया। इसके तहत अस्पताल में मौजूद अग्नि सूचक यंत्र बजते ही अस्पताल के डाक्टर और कर्मचारी भीतर मौजूद करीब 700 मरीज और उनके परिवारवालों को सुरक्षित अस्पताल के भीतर से बाहर निकाल दिया। कर्मचारियों का नेतृत्व डा. पियूष सिंह यादव और डा. अनुप सिंह यादव कर रहे थे। हालांकि इस दौरान गंभीर बीमार और आईसीयू में भर्ती मरीजों को परेशान नहीं किया गया। उधर अस्पताल के भीतर से एकाएक लोगों के बाहर निकलने और आग लगने की सूचना से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। हालांकि सच जानने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली। फायर ब्रिगेड के अधिकारी बलवीर राम ने बताया कि यह मॉक ड्रिल आजमगढ़ जिले के किसी प्राइवेट संस्थान में पहली मॉक ड्रिल है। उन्होंनेे यह भी बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान जो भी उपकरण प्रयोग में लाए गए हैं वह सभी हॉस्पिटल के हैं और पूरी तरह से काम कर रहे हैं। इस अवसर पर मिथिलेश तिवारी, महेंद्र गुप्ता, विमलेश कुमार, आमिर, सुहैल, मुून्नालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed