फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बताएं सरकारी की उपलब्धियां

कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बताएं सरकारी की उपलब्धियां

Sat, 24 Mar 2018 11:27 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बताएं सरकारी की उपलब्धियां
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय की अध्यक्षता में शनिवार को हरबंशपुर स्थित एक मैरेज हाल में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री रामतेज पार्टी ने कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार के उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उसे जन5जन तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर जनता को सीधे जोड़ने का काम किया है। जिसमें किसानों के लिए कर्जमाफी, गन्ना किसानों को भुगतान, स्टार्ट अप फंड जारी करना, सात लाख युवाओं को स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ नकेल कसना, प्रदेश में हजारों किलोमीटर की सड़क का जाल बिछाना, 70 लाख महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन आदि कार्य किए गए। अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सरकार द्वारा किए गए कार्यों को गांव-गांव और शहर-शहर जाकर इन उपब्धियों डा बताएं। जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने कहा कि शिक्षा प्रणाली पर नकेल कसते हुए नकल विहीन परीक्षा कराने को लेकर कटिबद्ध रही। प्रदेश के सभी प्राइमरी विद्यालयों के बच्चों को ड्रेस वितरण कराकर ऐतिहासिक काम किया। बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकृष्ण पाल, देवेंद्र सिंहए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्र, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, दुर्ग विजय यादव, क्षेत्रीय मंत्री सहजानंद राय, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री रामपाल सिंह, ब्रजेश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

इनसेट-
राज्यसभा में जीत पर फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
अतरौलिया। भारतीय जनता पार्टी को राज्यसभा में मिली भारी जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता तनय पांडेय और नीरज तिवारी के नेतृत्व में अतरौलिया रोडवेज पर जमकर आतिशबाजी की गई। इसके साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। तनय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है जिसका परिणाम राज्यसभा चुनाव है। आगामी लोकसभा चुनाव भी भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी और जनता सपा बसपा के गठबंधन को नकार देगी। इस मौके पर चंद्रजीत तिवारी, नीरज तिवारी, अभिषेक सिंह सोनू, किशोर तिवारी, केशव तिवारी, घनश्याम पांडेय, रविंद्र तिवारी, पप्पू पांडेय, हरिश्चंद्र मौर्या, हरिश्चंद्र निषाद आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed