फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मां भगतवी जागरण में देर रात गोते लगाते रहे श्रोता

मां भगतवी जागरण में देर रात गोते लगाते रहे श्रोता

Fri, 23 Mar 2018 11:31 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
मां भगतवी जागरण में देर रात गोते लगाते रहे श्रोता
आजमगढ़। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर नगर के अजमतपुर कोडर में गुरुवार की रात मां भगवती जागरण जनपद का आयोजन किया गया। जागरण का शुभारंभ माना प्रजापति और दिनेश मौर्या द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
विज्ञापन

गायक कलाकार राजेश रंजन द्वारा गणेश वंदना %जय गणेश जय महादेवा%, %तेरे दर को मैं छोड़ कहा जाऊं% आदि भक्ति गीतों को गाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। शाह आलम सांवरिया, विजय प्यारे, सौरभ श्रीवास्तव, सार्तिका दास, दीपराज मिश्रा, आदर्श मिश्रा, नीरज पांडेय, अमरजीत यादव, इंद्रदेव गुप्ता, नीलू, जयहिंद, प्रिंस, ईनाम अली, अशोक, संदीप, दीपक आदि कलाकारों ने अपनी अपनी एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर दरबार में समां बांधा। भगवती जागरण देर रात तक चलता रहा। देवी जागरण के अंत में दिव्य आरती के साथ ही प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सुरेश मौर्य, केदार सैनी, छेदी यादव, सुनील यादव, रवि, विनीत, शिव आदि उपस्थित थे। ब्यूरो




कार्यकर्ता संवाद में दी गई आगामी कार्यक्रमों की जानकारी
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुरानी कोतवाली स्थित एक धर्मशाला में कार्यकर्ता संवाद का आयोजन किया गया। संवाद में कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के रूपरेखा के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय प्रकाश गुप्त ने कहा कि एक वर्ष में प्रदेश ओर केंद्र की सरकारी कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर लोगों को लाभांवित कर रही है। आगामी 26 मार्च से 6 अप्रैल तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाना है। जिसमें छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर बूथ स्तर पर उत्सव के रूप मनाने और 14 अप्रैल को डा. भीम राव अंबेडकर की जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाएगा। सेक्टर स्तर पर प्रवासी और वार्डो में चौपाल लगाकर पार्टी के कार्यक्रमों को जनसहभागिता से जोडने का काम किया जाएगा। संचालन नगर महामंत्री मृगांक शेखर सिन्हा ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री रामपाल सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह पटेल, जिला महामंत्री ब्रजेश यादव, संगीता तिवारी, डा. संचिता बनर्जी, डा. श्याम नरायन, सुनील राय, संत प्रसाद अग्रवाल, आशीष दुबे, अमित सिंह, ऋषभ सिंह, शंकर साहू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed