फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार का बजट अच्छा

महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार का बजट अच्छा

Fri, 16 Feb 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार का बजट अच्छा
आजमगढ़। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बजट पेश किया। इस बजट में सरकार ने महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के संचालित योजनाओं में काफी बजट की व्यवस्था की है। इस बजट से महिलाओं में काफी हर्ष देखने को मिला।
विज्ञापन

पूनम सिंह ने कहा कि आम बजट में सरकार ने महिलाओं के बारे में कुछ नहीं किया था लेकिन इस बजट में प्रदेश सरकार ने महिलाओं और उनके सशक्तिकरण के लिए बजट में प्रावधान किया है। जो बहुत अच्छी बात है। इससे सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं को पर लगेंगे।
विज्ञापन

डा. पूनम तिवारी ने कहा कि सरकार का बजट तो महिलाओं के लिए अच्छा है। लेकिन देखने वाली बात यह है कि इन योजनाओं के तहत कितनी महिलाओं को लाभ मिलता है। क्योंकि योजनाएं तो बहुत बनती हैं उनके लिए बजट भी आता है लेकिन वह बीच से ही गायब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता द्विवेदी ने कहा कि सरकार ने बजट में महिलाओं की योजनाओं पर अच्छे खासे बजट की व्यवस्था की है। आम बजट में महिलाओं की अनेदखी की गई थी लेकिन यह भी देखना होगा कि इस बजट से महिलाओं के विकास के लिए क्या कार्य होते हैं।

सारिका सिंह ने कहा कि सरकार के महिला सशिक्तकरण पर जोर का असर इस बजट पर देखने को मिल रहा है। सरकार ने महिलाओं के संचालित योजनाओं पर ध्यान दिया है। लेकिन अब जरूरत है कि सरकार इस पर भी ध्यान दे कि जो बजट वह आवंटित कर रही है वह पात्रों तक पहुंच रही है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed