{"_id":"5a7208954f1c1b90268b791c","slug":"131517422741-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल सुविधाओं में हो विस्तार तो बने बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल सुविधाओं में हो विस्तार तो बने बात
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवां। सरकार एक फरवरी को आम बजट पेश करने जा रही है इस बजट से जनपद के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। लोगों को बजट में जनपद में रेल सुविधाओं के विकास की उम्मीद है। क्योंकि काफी दिनों से लोगों द्वारा जनपद से देश के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए नई ट्रेनों के मिलने की संभावना है।
जनपद के रेलवे स्टेशन को वैसे तो आदर्श रेलवे स्टेशन का दर्जा प्राप्त है। लेकिन यात्री सुविधा के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है। जनपद को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने वाली ट्रेनों का अभाव है। इसके साथ ही मऊ-आजमगढ़ रेल लाइन के दोहरीकरण के बजट मिल जाए तो इस रूट पर ट्रेनों के लेटलतीफी की समस्या दूर हो सके। लोगों द्वारा बजट में वाराणसी से जनपद होते हुए गोरखपुर तक नई रेललाइन विछाने की घोषणा की भी उम्मीद है। क्योंकि इस रेल लाइन के लिए सर्वे का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। लोगो का कहना है कि अगर शाहगंज-आजमगढ़ के बीच खंजाहाल्ट से सीधा बेलवाई तक नई रेल लाइन बनाने के लिए बजट में शामिल करे तो रेल यात्रियो को इस रेलखंड पर सुविधाएं मिलेगी। आजमगढ़ से लखनऊ के लिए इंटर सिटी चलाए जाने के साथ आजमगढ़ की वाशिंगपिट 20 कोच से बढ़ाकर 26 कोच के समान करने के लिए सरकार को यात्रियों पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है।
पूर्वोत्तर रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य शाहआलम कुरैशी ने कहा कि वाराणासी से लालगंज-आजमगढ़ होकर गोरखपुर तक नई रेल लाइन बिछाने का सर्वे तो हुआ है। अगर इसे पूरा करने के लिए इस बजट में ध्यान दिया गया तो यात्री सुविधाओ में इजाफा होगा। मउ-शाहगंज रेल खंड के दोहरीकरण, विद्युतीकरण के लिए पूरा बजट देने की उम्मीद है। आजमगढ़ से लखनऊ तक दैनिक सुपर फास्ट इंटर सिटी चलाए जाने की जरूरत है जिससे कि इस रेलखंड पर प्रदेश की राजधानी जाने के लिए प्रतिदिन यात्रियों को ट्रेन मिल सके।
विज्ञापन
फूलपुर देहात निवासी चंद्रिका प्रताप यादव ने कहा कि शाहगंज -आजमगढ होकर मऊ होते हुए ताप्ती गंगा, गरीब नवाज चल रही है। इसके ठहराव की मांग खुरासन रोड स्टेशन पर वर्षों से की जा रही इसबार रेल बजट में उक्त ट्रेनों के ठहराव की उम्मीद जगी है।
फूलपुर कस्बा निवासी नैयर आजम खां ने कहा कि मऊ-आनंद बिहार का फेरा बदलकर प्रतिदिन किए जाने की जरूरत है। मऊ- शाहगंज के बीच दोपहर में एक पैसेंजर ट्रेन चलाया जाए तो यात्रियों को काफी सुविधा होगी।इसके साथ ही जनपद से लखनऊ तक के लिए इंटरसिटी चलाई जाए तो सहूलियत होगी।
फूलपुर कस्बा निवासी मोती लाल सेठ ने कहा कि शाहगंज-बलिया के बीच चल रही दो जोडी पैसेंजर को जौनपुर होते हुए इलाहाबाद तक विस्तार करने के लिए बजट में यात्रियों के हित का ध्यान देना चाहिए। ताकि यात्री प्रतिदिन इलाहाबाद तक पहुंच सके। साथ ही आजमगढ़ से मुंबई तक चलने वाली ट्रेन का फेरा बढ़ाने की जरूरत है।
मेजवां गांव निवासी नैयर रजा ने कहा कि मऊ-शाहगंज के बीच खंजाहाल्ट से साढ़े नौ किमी बेलवाई रेलवे स्टेशन तक नई रेल लाइन बिछाने का सर्वे किया गया है अगर इस बार पेश होने वाले बजट में इसे ध्यान दिया गया तो ट्रेन शाहगंज न जाकर बिना इंजन को घुमाए सीधा मालीपुर, फैजाबाद होते हुए लखनऊ पहुंच सकती है।