फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   भवन हैंडओवर हुआ नहीं, शुरू कर दी गई कक्षाएं

भवन हैंडओवर हुआ नहीं, शुरू कर दी गई कक्षाएं

Mon, 01 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
भवन हैंडओवर हुआ नहीं, शुरू कर दी गई कक्षाएं
अहरौला। पूर्ववर्ती सपा सरकार में जिले को राजकीय महिला महाविद्यालय की सौगात मिली थी। 2014 में निर्माण शुरू हुआ और जुलाई 2016 सत्र से इस परिसर में कक्षाएं भी शुरू कर दी गई। चुनाव की तिथियां घोषित होने के चलते आधे अधूरे भवन परिसर में महाविद्यालय चलने तो लगा लेकिन आज तक भवन हैंडओवर नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत अहरौला के समदी गांव में राजकीय महिला महाविद्यालय स्थापना की घोषणा की थी। अगस्त 2014 में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री बलराम यादव ने निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखी। विद्यालय भवन के लिए 11.10 करोड़ का बजट था और अगस्त 2016 तक निर्माण पूरा कर हैंडओवर करने का लक्ष्य निर्धारित था। विधान सभा चुनाव की तिथियां नजदीक आ जाने के चलते बिना कार्य पूरा और भवन के हैंडओवर हुए बिना ही जुलाई 2016 से ही महाविद्यालय को शुरू कर दिया। राजकीय महाविद्यालय अबंारी के कुछ शिक्षकों को यहां से अटैच कर दिया गया और वहीं के प्राचार्य को यहां का प्रभारी बना दिया गया। सरकार की जल्दबाजी का परिणाम प्रवेश लेने वाली छात्राओं को तो भुगतना पड़ा वहीं विद्यालय भवन अधूरा पड़ा है। प्रथम सत्र की छात्राओं को किसी तरह डिग्री तो मिल गई लेकिन छात्रवृति से सभी वंचित रह गई। इसे पीछे कारण महाविद्यालय का छात्रवृत्ति की वेबसाइट पर रजिस्टर न होना था और यह भवन के हैंडओवर न होने के कारण ही था। प्राचार्य डॉ. अजय मिश्रा ने बताया कि भवन में मानक के विपरीत कार्य हुआ है, जिसके चलते चाहरदीवारी एक साल के अंदर ही गिर गई, वहीं परिसर में बनी पानी टंकी भी लिकेज है। आधे अधूरे निर्माण के बीच कार्यदायी संस्था हैंडओवर लेने का दबाव बना रही है लेकिन निर्माण कार्य पूरा न होने के चलते वे भवन का हैंडओवर नहीं ले रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed