{"_id":"5a492b334f1c1b8b688bb7f6","slug":"131514744627-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते में दूसरी बार टूटी माइनर, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते में दूसरी बार टूटी माइनर, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
जब पानी की जरूरत होती है तो सिंचाई विभाग की नहरों में पानी का अभाव होता है लेकिन जब पानी की जरूरत नहीं होती तो नहरें पानी से लबालब होती हैं। ऐसी हालत में यह नहरें किसानों की मुसीबत का कारण बन जाती हैं। सगड़ी तहसील में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है जहां हफ्ते में कोठिया गांव के पास दूसरी बार माइनर टूटी है जिससे किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।
सगड़ी तहसील के शारदा सहायक खंड 32 से निकली अकबरपुर माइनर की सफाई नहीं हुई है। लेकिन माइनर में पानी छोड़ दिया गया। जिसका परिणाम हुआ कि एक सप्ताह में दूसरी बार यह माइनर टूट गई। जिससे किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई है। किसानों का कहना है कि जब पानी की जरूरत थी तब तो नहर में पानी दिया ही नहीं गया। जिससे हमारी बुआई पिछड़ गई। बिना माइनर की सफाई किए ही पानी छोड़ दिया गया। जिसके कारण नहर एक सप्ताह में दो बार टूट गई। जिससे हमारी फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई। बोझिया गांव निवासी जय प्रकाश मौर्य, श्रीप्रकाश मौर्य सहित कई लोगों के सब्जियों में भी पानी लग गया है। जिससे उन्हें भारी क्षति उठानी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि मेहनत करके फसल की बुआई की गई थी। किसानों ने माइनर में पानी को बंद कर इसकी सफाई कराने की मांग की है। ताकि उनकी बाकी बची फसल बर्बाद होने से बच सके।