{"_id":"5a45379a4f1c1bc20a8b544f","slug":"131514485658-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरदह में 50 अतिरिक्त शौचालय के लिए आवंटित होगा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरदह में 50 अतिरिक्त शौचालय के लिए आवंटित होगा धन
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकमा। जनपद से रवाना होने से पूर्व जिले के नोडल अधिकारी आलोक कुमार प्रथम ने लालगंज तहसील के बरदह गांव में गुरुवार की देर शाम चौपाल लगाई। चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण का निर्देश अधिकारियों को दिया।
चौपाल में ग्रामीणों ने शौचालय न मिलने की शिकायत की। इस पर नोडल अधिकारी ने गांव में 50 अतिरिक्त शौचालय के लिए धन आवंटित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गांव की गली, सड़क, खड़ंजा, नाली और विद्यालय में सही पठन-पाठन के लिए गांव को सारी सुविधाएं मुहैया कराने की बात कही। ग्रामीणों ने धान खरीद न होने और खरीद पर तीन किग्रा अधिक धान लेने की शिकायत की। इस पर नोडल अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि वह ग्रामीणों की इस समस्या को दूर करें। गांव में अतिक्रमण की शिकायत पर उन्होंने कहा कि जो लोग सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का कब्जा किए है वह उसके बदले में उतनी ही भूमि सरकार को दे दें नहीं तो एक सप्ताह बाद जमीन को खाली कराया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास के जो भी लाभार्थी हैं वह छूटने न पाएं, यदि अपात्रों को आवास दिया गया तो कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। राशन कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्घा पेंशन और विकलांग पेंशन का कोई पात्र अगर छूूटा है तो उसे तत्काल इसका लाभ दें।
निर्माणाधीन पावर हाउस का निरीक्षण
आजमगढ़। बरदह जाने से पूर्व नोडल अधिकारी ने सिधारी स्थित हाइडिल परिसर में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बिजली संबंधी उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने ट्रांसफार्मर वर्कशाप का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को कहा कि जो ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग के लिए आ रहे उसकी लिस्ट बनाएं। इसके साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन पावर हाउस का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को मानक के अनुसार निर्माण कराने और समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
केंद्र प्रभारी के खिलाफ जांचकर कार्रवाई का निर्देश
आजमगढ़। ठेकमा जाने से पूर्व रास्ते में मुहम्मदपुर विकास खंड के पीसीएफ केंद्र बिंद्राबाजार का प्रमुख सचिव उर्जा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि चेक बुक में डिटेल्स नहीं भरी थी। चेक कटा होना और क्रमांक 27 तक चेक के भुगतान होने पर उन्हें कुछ संदिग्ध दिखा। क्रमांक 26 पर घनश्याम यादव क्रेता का नाम होने पर ऑनलाइन फीडिंग मैं अंकित मोबाइल नंबर से अपने अधीनस्थ अधिकारियों से फोन लगाने को कहा। जब फोन लगाया गया तो पता चला कि यह गलत नंबर है। एक नवंबर से अब तक सिर्फ 26 लोगों की खरीदारी पाए जाने पर नोडल अधिकारी भड़क गए। उन्होंने एडीएम वित्त एंव राजस्व को एक सप्ताह में जांच कर दोषी मिलने पर केंद्र प्रभारी कमलेश यादव को निलंबित करने का निर्देश दिया।