फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मंत्रोचार के साथ हुआ गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ

मंत्रोचार के साथ हुआ गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ

Thu, 16 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
मंत्रोचार के साथ हुआ गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ
सठियांव। द किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड के द्वितीय पेराई सत्र का शुभारंभ गुरुवार सुबह जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की ओर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। जिलाधिकारी ने फीता काटकर पेराई सत्र के तहत गन्ने का तौल शुरू कराया।
विज्ञापन

क्रय केंद्र के आचार्य योगेंद्र मिश्रा ने मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया। मंत्रोच्चार के बीच प्रबंधन और संचालक मंडल दल के सदस्यों ने गन्ना आपूर्ति करने वाले किसान का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे सरदारपुर के किसान कमला यादव और सुरेश यादव को मिल की ओर से पुरस्कृत किया गया। अत्याधुनिक कंप्यूटरीकृत तौल मशीन से वजन कर शुभ मुहूर्त में क्रेन से गन्ना ढोंगे में डालकर ढोंगा पूजन की रस्म अदायगी हुई। पेराई सत्र 2017-18 के लिए मिल की ओर से 44 क्रय केन्द्रों की स्थापना की गई है। इस बार 52 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया हैै। मिली की ओर से इस बार 40 लाख कुंतल गन्ना पेराई के लिए आने की उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान मिल प्रबंधन की ओर से किसानों से कहा गया कि मिल से सप्लाई पर्ची मिलने पर ही गन्ने की कटाई कर आपूर्ति करें। जिलाधिकारी ने बताया कि क्रय किए गए गन्ने का भुगतान 14 दिन में किसानों के खातों में भेज दिया जाएगा। प्रधान प्रबंधक बीके अबरोल ने 10 प्रतिशत चीनी उत्पादकता और बगास का लक्ष्य दो फीसदी रहने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के उपसभापति पराग यादव, संचालक आनन्द उपाध्याय, मुन्ना राय, कैलाश पांडेय, आनंद उपाध्याय, विरेंद्र सिंह, रामअवध यादव, रणधीर सिंह, कौशल कुमार सिंह, हृदयनरायन पांडेय, माया राम यादव आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन


16 केंद्र गन्ना खरीदने के लिए चालू
अमिलो। चीनी मिल सठियांव का पेराई का दूसरा सत्र आरंभ होने के बाद किसानों की आमद से परिक्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई है। आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर जनपद के किसानों को गन्ना आपूर्ति के लिए कुल 44 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। गुरुवार को 16 क्रय केन्द्रों पर गन्ना क्रय चालू कर दिया गया। शुक्रवार को कुल 25 क्रय केंद्रों को चालू कर दिया जाएगा। आवश्यकतानुसार शेष क्रय केन्द्रों को चालू करके गन्ने की तौल कराई जाएगी। पूरे परिक्षेत्र में 16, 938 हेक्टेयर में गन्ने की बुआई कराई गई है। इस सत्र में 40 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल परिक्षेत्र में गन्ना आपूर्ति के लिए कुल 57 क्रय केंद्र हैं। इनमें 13 अन्य जनपदों में अटैच हैं। जिले में देवारा जदीद, सहदेवगंज, परसुरामपुर, रानीपुर, मदनापार, तहबरपुर, खलीफतपुर, ठेकमा, बिन्द्राबाजार, रायपुर, बनगांव, मेंहनगर, पल्हना, मेहनाजपुर, खुरहट, शहादतगंज, सादातगंज बी, सिकरौर, खुरासो रोड, लाहीडीह, फरीहां, फुलवरिया-ए, फलवरिया-बी, मदीयापार, अहिरौला, बूढ़नपुर, भदौरा, अतरौलिया-ए, अतरौलिया-बी, छितौनी लोहरा-ए, छितौनी लोहरा-बी, असलाई, अतरैठ, सिकहुला, माहुल, पवई, चमवारामपुर, दीदारगंज, खैरूद्दीनपुर, नंदगंज, मटेहुवां/ढ़ोटारी, पिंडारा केंद्र शामिल है।


10 रुपये प्रति कुंतल की हुई बढ़ोत्तरीसठियांव। चीनी मिल में गन्ना सप्लाई करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। इस बार शासन स्तर से गन्ने की कीमत में 10 रूपये की बढ़ोतरी हुई है। अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 325 रुपया प्रति क्विंटल घोषित है, जबकि बीते सीजन में ये 315 रुपया निर्धारित था। चालू सत्र में सामान्य प्रजाति का 315 और अनुपयुक्त प्रजाति के गन्ने की कीमत 305 रुपया प्रति क्विंटल है। पिछले साल ये 305 और 300 की दर से खरीदा गया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed