फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फौज तैयार, अब सिर्फ आरक्षण का इंतजार

फौज तैयार, अब सिर्फ आरक्षण का इंतजार

Wed, 04 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
फौज तैयार, अब सिर्फ आरक्षण का इंतजार
आजमगढ़ (ब्यूरो)। प्रदेश सरकार की ओर से हाईकोर्ट में नवंबर में चुनाव कराने और अक्तूबर में ही इसके लिए नाटीफिकेशन जारी करने का प्रत्यावेदन देने के साथ ही प्रशासन के साथ ही सभी दलों ने अंदरखाने निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कमर कसकर सभी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं, बस सबकों आरक्षण का इंतजार है। किसी न किसी बहानों सभी दलों ने निकायों में इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से पुनरीक्षण के बाद जहां नौ अक्तूबर को संशोधित सूची के प्रकाशन और दावे-आपत्ति प्राप्त करने के बाद फाइनल सूची के प्रकाशन की बात कही जा रही है। वहीं, सभी दल भी सूची में अपने लोगों का नाम बढ़वाने और चुनाव से पहले होने वाले आयोजनों के लिए के लिए जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

00000
निकाय चुनावों की तैयारी में भाजपा सबसे आगे
निकायों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर स्वच्छता और मैराथन जैसे कार्यक्रमों को आयोजित कर भाजपा निकाय चुनाव की तैयारियों में सबसे आगे चल रही है। कार्यक्रमों में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों की सहभागिता और ताकत को देख उनका आंकलन किया जा रहा है। दावेदारों की लंबी फौज है। सभी को आरक्षण घोषित होने का इंतजार है। भाजपा की ओर से निकायों के लिए पहले ही जिला महामंत्री रामपाल के रूप में एक प्रभारी तैनात है। इसके अलावा चुनाव प्रभारी के रूप में अजय सिंह गौतम की तैनाती कर दी गई है। वो जिले में दो अक्तूबर को अपनी मौजूदगी भी दर्ज करा चुके हैं। इसके अलावा सभी निकायों में एक स्थानीय को कोआर्डिनेटर और एक बाहरी को प्रभारी भी बनाया गया है।
विज्ञापन

संगठन की ओर से निकायों को फोकस किया जा रहा है। कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सभी दावेदार अपनी ओर से प्रयास कर रहे हैं। आरक्षण के बाद उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योग्य प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम प्रकाश राय, जिलाध्यक्ष भाजपा

मायावती की रैली तय करेगी दावेदारों का कद
आजमगढ़। बसपाई फिलहाल 24 अक्तूबर को रानी की सराय स्थित पब्लिक स्कूल में होने वाली मंडलीय रैली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि नौ अक्तूबर को कांशीराम की पुण्यतिथि पर होने वाला कार्याक्रम और मायावती की रैली निकाय चुनाव के दावेदारों के लिए फाइनल जैसा होगा। इसी के आधार पर उनके ताकत का आंकलन किया जाएगा। हालांकि पार्टी की ओर से सेक्टर स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर चुनाव की तैयारी की बात कही जा रही है।
निकाय चुनाव की 80 फीसदी तैयारी हो चुकी है। प्रत्याशियों के आवेदन भी आ रहे हैं। फिलहाल आरक्षण का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। फिलहाल 24 अक्तूबर को होने वाली पूर्व मुख्यमंत्री की रैली पर फोकस किया जा रहा है।
सुनील भारती, जिलाध्यक्ष बसपा

सम्मेलन तय करेगा दावेदारों का भविष्य
आजमगढ़। विधानसभी चुनावों में करारी हार का सामना कर चुकी सपा निकाय चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। बैंठकों और जनसंपर्क के माध्यम से निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्यकर्ता और पदाधिकारी वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने में जुटे हुए हैं। भाजपा के बाद कहीं दावेदारों की लंबी फौज है तो वो सपा में हैं। टिकट के लिए स्थानीय स्तर के अलावा कई दावेदार सीधे सुप्रीमो के संपर्क में भी हैं। फिलहाल आगरा में होने वाले पार्टी के सम्मेलन को लेकर नेता जुटे हुए हैं। सम्मेलन की सफलता काफी हद तक दावेदारों का भविष्य तय करेगा।
निकाय चुनाव के लिए दावेदारों के आवेदन आ रहे हैं। अभी आरक्षण सूची का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही आवेदनों पर विचार किया जाएगा। सुप्रीमो की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
हवलदार यादव. जिलाध्यक्ष सपा

अकेले दम पर मैदान में उतरेगी कांग्रेस
आजमगढ़। निकाय चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस भी पीछे नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर हासिये पर आ चुकी कांग्रस इस बार अपने दम पर निकाय चुनाव में उतरेगी। फिलहाल पार्टी के संगठनात्म चुनाव चल रहे हैं। 15 अक्तूबर के बाद ही निकाय चुनाव पर फोकस किया जाएगा। होर्डिंग्स, बैनर के माध्यम से पार्टी के दावेदारों ने अपनी कोशिश शुरू कर दी है।

पार्टी इस बाद अपने दम पर निकाय चुनाव लड़ेगी। सबी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे जाएंगे। फिलहाल संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं। इसके बाद निकाय चुनाव पर फोकस किया जाएगा।
हवलदार सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed