फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सता में आए तो एक हजार करेंगे समाजवादी पेंशन

सता में आए तो एक हजार करेंगे समाजवादी पेंशन

Wed, 30 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
सता में आए तो एक हजार करेंगे समाजवादी पेंशन
आजमगढ़। शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने जहां समाजवादी योजनाओं का बखान किया वहीं, इसे बंद करने पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के साथ ही आसपास के जिलों से पहुंचे लोगों को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 102 और 108 एंबुलेंस सेवा को सपा सरकार की देन बताया। कहा कि सत्ता में रहते हुए हमने मेडिकल कालेज खोले, अंडर ग्राउंड बिजली की व्यवस्था कराई, लेकिन आज हमारे कामों पर ही अंगुली उठाई जा रही है। केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश ने कहा कि अच्छे दिन और न्यू इंडिया में क्या फर्क है। देश का विकास तब होगा जब युवाओं और किसानों का विकास होगा, लेकिन सरकार इन्हें बेवकूफ बना रही है। भाजपा सपने दिखा रही है और लोग भरोसा कर रहे हैं। किसानों से पूछा कि केंद्र ने आय दोगुनी करने की बात कही थी। सरकार बने तीन साल हो गए क्या दोगुनी हुई। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और अहमद हसन ने भी आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर लोगों में जोश भरा।
विज्ञापन


हम गोरखपुर का नाम बदलेंगे
तो बुरा मत मानना, अखिलेश
आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा सरकार के समय चलाई गई योजनाओं को बंद करने एवं उनमें से समाजवादी नाम हटाने पर योगी सरकार पर हल्ला बोला। कहा कि जो बोओगे वही काटोगे। सपा की सरकार बनने पर हम गोरखपुर में नाम बदलेंगे तो बुरा मत मानना।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि साजिश के तहत भाजपा की सरकार काम कर रही है। गरीबों का केरोसिन बंद कर दिया। हमारी तमाम कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दीं। हमारे कार्यों पर अंगुली उठाई जा रही है और खुद झाड़ू लगा रहे हैं। उन्होंने गोरखपुर के अस्पताल में हुई मौतों का जिक्र करते हुए कहा कि जो बच्चे मरे वो पिछड़े और मुस्लिम थे। हमारी सरकार मदद करती थी, तो बोलते थे कि फेवर करते हैं। जिन बच्चों की मौत हुई वो आगे जाकर डॉक्टर, इंजीनियर बनते। सरकार ने मदद नहीं की, सिफ़ॱर बोले ऐक्शन लिया जाएगा। प्रदेश के बहुत से हिस्से बाढ़ से पीड़ित हैं, सरकार ने उनकी मदद उस पैमाने पर नहीं की।

‘प्रसाद’ देकर तोड़ रहे हमारे एमएलसी
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा प्रसाद देकर हमारे एमएलसी को तोड़ रही है। बुक्कल नवाब हमारे काफी प्रिय हैं। डेपुटेशन पर भाजपा ने प्रसाद देकर बुलाया है। सरकार जाएगी तो वापस आ जाएंगे। भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि दम था मैदान में सीधे चुनाव लड़ते, लेकिन प्रसाद के बल पर हमारे जिला पंचायत सदस्यों को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने औरैया का उदाहरण भी दिया।


ये रहे मौजूद
आजमगढ़। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, अहमद हसन, ओमप्रकाश सिंह, नीरज शेखर, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बलराम यादव, विधायक संग्राम यादव, आलम बदी, नफीस अहमद, कल्पनाथ पासवान, एमएलसी राकेश यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, राम आसरे विश्वकर्मा, अनीता सिंह, वसीम अहमद, तुफानी सरोज, आदिल शेख, बेचई सरोज, अभयन नरायण पटेल, एमएलए अभय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed