फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सेवई और अन्य समानों की जमकर हुई खरीदारी

सेवई और अन्य समानों की जमकर हुई खरीदारी

Sun, 25 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सेवई और अन्य समानों की जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन
आजमगढ़ (ब्यूरो)। ईद का पर्व 26 को मनाए जाने की संभावना के मद्देनजर उन्तीसवें रमजान को बाजार में खरीदारी करने वालों जबरदस्त भीड़ रही। लोगों ने ईद का मुख्य पकवान सेवई, खोवा और अन्य समान की खरीदारी की। जिले के मुबारकपुर, सरायमीर, फूलपुर आदि क्षेत्रों में कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, क्राकरी, पकवान की वस्तुओं आदि की खरीदारी की।
तकिया में कई तरह की सेवई बिक रही है। इसमें सबसे बारीक सेवई अस्सी रुपया किलो, उससे कम बारीक सत्तर रुपये किलो, उससे कम बारीक साठ रुपया किलो और सबसे मोटी सेवई चालीस रुपये और घी में तली हुई सेवई (दूधफेनी) अस्सी रुपये किलो की दर से बिकी। किमामी सेवई बनाने के लिए घी में तली हुई सेवई का प्रयोग किया जाता है। सेवई के साथ ही लोगों ने खोवे की भी खरीदारी की। ईद के एक दिन पहले खोवा दो सौ चालीस रुपया बिका। इसके अलावा महिलाओं ने अपने लिए और बच्चों के लिए पर्स, दुपट्टा, जूते-चप्पल, कपड़े आदि की खरीदारी की। जूता छह सौ से लेकर चौदह सौ तक और बच्चों के जूते तीन सौ रुपया से लेकर छह सौ रुपये में बिक रहा है जबकि महिलाओं के चप्पल साढ़े तीन सौ रुपये से लेकर छह सौ रुपये तक में बिके। क्राकरी के बर्तनों में सेवई की प्याली, कप और डोगा की भी बिक्री हुई।
विज्ञापन

मेजवां संवाददाता के अनुसार ईद को लेकर रविवार को कस्बा फूलपुर कस्बा और ग्रामीण इलाकों में खरीदारों की भीड़ रही। मंगलबाजार में इतनी भीड थी कि जाम लग गया। कस्बा में जूता-चप्पल, रेडीमेड की दुकान, दर्जी और सेवई की दुकानों पर खरीददारों की काफी भीड थी। दर्जी और नाउ की दूकानें देर रात तक खुली रही। रविवार को टेलर मास्टर को संास लेने की फुरसत नही मिल पा रही थी। पुलिस प्रशासन भी ईद पर्व को सकुशल और हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए शांति कमेटी की बैठक कर लोगों को शांति पूर्ण ढंग से पर्व को मनाने की अपील की। फूलपुर स्थित मिर्चा मंडी के ईदगाह और शिया आबादी में ईद की नमाज की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्नतुल फिरदौस इत्र की रही खूब मांग
आजमगढ़ (ब्यूरो)। नमाज पढ़ने जाने से पहले कपड़ों पर इत्र लगाकर नमाज पढ़ना सुन्नत माना गया है। यही वजह है कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र तकिया पर इत्र की दूकानें दूकानों पर खरीदारों की काफी भीड़ रही। विभिन्न प्रकार के बिकने वाले इत्रों में जन्नतुल फिरदौस इत्र की मांग खूब रही है।

खस, बेला, जूही नाम के इत्र की भी खरीदारी की जा रही थी। नमाज के समय परफ्यूम का प्रयोग नहीं किया जाता है, इस लिए इत्र की बाजार जोरों पर रही।
ईद के चलते खुली रहीं सभी दूकानें
आजमगढ़। भाईचारे का प्रतीक प्रमुख पर्व ईद के चलते रविवार को भी शहर की छोटी बड़ी सभी दूकानें खुली रहीं। पिछले साल तक तकिया क्षेत्र में स्थित दूकानों पर ईद से पहले खरीदारी के लिए भारी भीड़ जुटी रहती थी लेकिन इस वर्ष इन दूकानों पर खरीदारों की भीड़ कम नजर आई। शहर में दो नए माल खुलने के बाद इनकी संख्या आधा दर्जन से अधिक पहुंच गई है। ऐसे में माल में खरीदारी के लिए अधिकतर लोगों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed