फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   13 criminals transferred to district Badar

Azamgarh News: 13 अपराधियों को किया जिला बदर

Fri, 03 May 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
13 criminals transferred to district Badar
आजमगढ़। गुंडा एक्ट के तहत जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस विभाग की संस्तुति पर 13 शातिर अपराधियों को जिला बदर कर दिया। जिला बदर की इस कार्रवाई में सर्वाधिक पांच अपराधी पवई थाने के है। वहीं तीन रौनापार, दो-दो जीयनपुर व दीदारगंज तथा एक शहर कोतवाली का अपराधी शामिल है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गुंडा एक्ट के तहत जिले में कुल 13 शातिर अपराधियों को चिन्हित करते हुए जिला बदर की कार्रवाई के लिए जिला मजिस्ट्रेट को संस्तुति किया गया था। इसमें गौवध, दुष्कर्म व आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी शामिल है। पुलिस की संस्तुति पर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जिला बदर किए गए अपराधियों में दिलशाद, जुबैर उर्फ जैस उर्फ मोबस्सिर, शमशाद, नौशाद, गुड्डू उर्फ पिल्लू निवासी रकबा पवई थाना पवई (गोवध), अरविन्द कुमार निवासी छपरा थाना रौनापार (आपराधिक), ऊधम सिहं निवासी आराजी देवारा करखिया महडौर का पुरा थाना रौनापार (दुष्कर्म), दुलारे राम निवासी महडौर का पूरा थाना रौनापार (आपराधिक), शहबाज निवासी अंजान शहीद थाना कोतवाली जीयनपुर (दुष्कर्म), देवेन्द्र उर्फ गोलू निवासी रामगढ़ तिवारी का पूरा थाना कोतवाली जीयनपुर (छेडखानी), अंकित विश्वकर्मा निवासी सिसवारा थाना दीदारगंज (आपराधिक), अनिल विश्वकर्मा निवासी सिसवारा थाना दीदारगंज (आपराधिक), सुमित उपाध्याय निवासी जोधी का पुरा थाना शहर कोतवाली (आपराधिक) शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed