{"_id":"5c854c18bdec22145b20d821","slug":"121552239640-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन भुगतान न होने पर 14 से अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन भुगतान न होने पर 14 से अनिश्चितकालीन हड़ताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। तेरहीं विद्युत उपकेंद्र पर उप्र पावर कार्पोरेशन निविदा एवं संविदा कर्मचारी संघ की बैठक जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हुई। उन्होंने कहा कि बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो संविदा कर्मचारी 14 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से सैकड़ों मजदूरों-कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। कार्य कर रहे कर्मचारियों को 10 माह से मानदेय नहीं दिया गया है। जो मानदेय दिया गया है वह न्यूनतम से कम है। कर्मचारियों को ईएसआईकार्ड नहीं दिया गया है। कहा कि पावर कार्पोरेशन के आदेश के बाद सक्षम अधिकारी की ओर से प्रमाणित परिचय पत्र नहीं दिया गया।
इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने संपूर्णानंद मिश्रा को अध्यक्ष और मूल लाल यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि जिले में 93 पावर हाउस हैं। इनमें लगभग सवा दो सौ कर्मचारियों की संविदा के तहत तैनात किया गया है। किसी को एक माह की किसी को दो माह का भुगतान किया गया है। चेतावनी दीकि 13 मार्च तक 10 माह का भुगतान नहीं किया गया तो 14 मार्च को सभी संविदाकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल को मजबूर होंगे। इस मौके पर जगदीश मौर्य, पूर्वानंद मिश्रा, सुनील यादव, कमलेश, बबलू, प्रमोद, रामराज सैनी, बालचंद्र, राम अवतार, शिवा आदि संविदा कर्मचारी उपस्थित थे।