फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   परिवारिजनों ने किया जिला अस्पताल में हंगामा

परिवारिजनों ने किया जिला अस्पताल में हंगामा

Sun, 24 Feb 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
परिवारिजनों ने किया जिला अस्पताल में हंगामा
आजमगढ़। जिला अस्पताल में शुक्रवार की शाम को भर्ती हुए एक वृद्ध मरीज को 12 घंटे तक कोई डाक्टर या कर्मचारी देखने नहीं आया। डाक्टरों के इस लापरवाही का परिणाम रहा कि शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत से नाराज परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया। करीब आधा घंटा तक हंगामा करने के बाद लाश लेकर घर चले गए। मृत वृद्ध रामशब्द (60) रौनापार थाना क्षेत्र के पलिया गांव का निवासी था। रामशब्द के परिवार की इनरमा देवी ने बताया कि वह शुक्रवार की रात को परिवार के साथ भोजन कर रहे थे। अचानक हिटकी आने से रामशब्द की तबियत खराब हो गई। परिवार के लोग तत्काल उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां एमरजेंसी वार्ड में तत्काल भर्ती तो कर लिया गया, लेकिन इसके बाद कोई भी डाक्टर या कर्मचारी देखने नहीं आया। जबकि परिवार के लोग मरीज की हालत गंभीर देख डाक्टरों को बुलाते रहे। इस लापरवाही का परिणाम रहा कि करीब 12 घंटे बाद शनिवार की सुबह रामशब्द की मौत हो गई। इससे नाराज परिवार के लोग डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब आधा घंटे तक जमकर हंगामा किए। बाद में रामशब्द की लाश को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed