फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सरकारी सुविधाओं वंचितों ने किया प्रदर्शन

सरकारी सुविधाओं वंचितों ने किया प्रदर्शन

Wed, 06 Feb 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
सरकारी सुविधाओं वंचितों ने किया प्रदर्शन
मार्टीनगंज। तहसील क्षेत्र के सतैनी गांव के जखावां पुरवा की बनवासी बस्ती के लोगों ने मंगलवार को समाधान दिवस पर महाप्रधान रामसहाय राजभर के नेतृत्व में बीडीओ को प्रार्थना पत्र सौंपकर प्रदर्शन किया। खुद को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से दूर बताते हुए योजनाओं का लाभ देने की मांग की। शिकायत की कि हम बनवासी बस्ती के लोगों को आजादी के बाद से हमें मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, राशन और आवास नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर के हम लोगों ने कई बार उच्चाधिकारियों से संपर्क किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मायूस होकर के हम लोगों को आज प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ा। ग्राम प्रधान सरिता देवी का कहना है कि 2011 की पात्रता सूची में इन लोगों का नाम नहीं था। लेकिन हमने मुख्यमंत्री आवास के लिए इन सब का नाम दिया है। कुछ लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और जिनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है उन्हें जल्द ही प्रयास करके सब को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। प्रभारी खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हमने खुद ही जखावां पुरवा के बनवासी बस्ती में घर-घर जाकर जांच की थी जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया था उनकी सूची बना करके जिला मुख्यालय पर भेजी है। जल्द ही इन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगेगा। इस मौके पर रामबचन, रेखा, उमा, लालमणि, सुनीता, झूला, प्रभावती, कमलावती, बिंदु आदि उपस्थित थे ।
विज्ञापन



समाधान दिवस पर तहसील पर प्रदर्शन
निजामाबाद। नगर पंचायत निजामाबाद के तिग्गीपुर मोहल्ले के लोगों ने मंगलवार को समाधान दिवस पर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। मुहल्लेवासियों ने प्रदर्शन के बाद 11000 वोल्ट के तार को हटाने के लिए ज्ञापन सौंपा। निजामाबाद तिग्गीपुर गांव के लोगों ने एसडीएम वागीश कुमार शुक्ला को बताया कि उनके मकान के ऊपर से 11000 वोल्ट का तार गया है। इस वजह से मकान बनवाने में परेशानी हो रही है क्योंकि तार लटक कर काफी नीचे आ गया है। इसे हटाने के लिए निजामाबाद के विद्युत उपखंड अधिकारी को कई बार प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम ने ग्रामीणों के शिकायत की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में गुड्डू, रमाशंकर मौर्य, इरावती, दिलीप मौर्य, सुनीता, नीरज पाठक, शारदा, अमरदीप मौर्य, उमेश मौर्य, राजू मौर्य, राहुल मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed