फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ पालिका ने खोला मोर्चा

खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ पालिका ने खोला मोर्चा

Wed, 23 Jan 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ पालिका ने खोला मोर्चा
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में फैले पीलिया ने नपा प्रशासन को भी सक्रिय कर दिया है। पीने के पानी के बाद अब खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों पर लगाम की कवायद शुरू कर दी गई है। ईओ राजपति अविचल के नेतृत्व में नपा की टीम ने मंगलवार को पुरा रानी मुहल्ला का चक्रमण किया और खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वालों को सख्त हिदायत दी। मुबारकपुर का पुरा रानी मुहल्ला घनी और नाले के किनारे बसी आबादी वाला मुहल्ला है। मुहल्ले में खुले में खाद्य पदार्थों की सर्वाधिक बिक्री होती है। फ्राइड चिकेन, फ्राइड चावल, मांस, मछली की दुकानें बहुतायत में यहां हैं। स्थानीय ही नहीं पूरे कस्बे के लोग नाश्ता-पानी के लिए इसी मुहल्ले में आते हैं। पीलिया पर नियंत्रण न होने पर नपा प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों को महामारी के लिए जिम्मेदार मान रहा है। इसी के तहत नपा की टीम ने मंगलवार को विभिन्न दुकानों पर पहुंच कर खुले में खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने की अपील की। इस दौरान टीम में चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद, ईओ राजपति अभिचल, अरशद जमाल, इरफान अहमद, नुरुल हुदा, फैजान अहमद, बबलू जायसवाल के साथ ही मुबारकपुर चौकी प्रभारी कौशल पाठक शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed