फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पूरे दिन बदली और पुरवा हवाओं के कारण बढ़ी गलन

पूरे दिन बदली और पुरवा हवाओं के कारण बढ़ी गलन

Wed, 23 Jan 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
पूरे दिन बदली और पुरवा हवाओं के कारण बढ़ी गलन
आजमगढ़। मौसम में लगातार हो रहा बदलाव लोगों की समझ से परे है। कभी ऐसा लगता है कि ठंडी अब बीतने की ओर है तो अगले ही दिन बदली और सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ जा रही है। मौसम की इस लुकाछिपी से हर कोई हैरान है। सोमवार को भी जहां जनपद में गलन काफी कम हो गई थी वहीं मंगलवार की सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे और पुरवा हवा के कारण गलन बढ़ गई। मौसम में बदलाव की चेतावनी वैज्ञानिकों द्वारा जारी की गई थी लेकिन यह बदलाव लोगों की समझ से परे हैं। क्योंकि इस बार कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी। कहते हैं कि मकरसंक्रांति के बाद ठंड कम होने लगती है। लेकिन इस बार मकर संक्रांति के बाद मौसम कभी गर्म तो कभी गलन से लोगों को परेशान कर रहा है। मौसम में आया यह बदलाव किसी की भी समझ में नहीं आ रहा है। ठंड न पड़ने के कारण किसान भी चिंता में पड़े हुए हैं। किसानों को इस बात की चिंता सता रही है कि अगर मौसम इसी तरह से रहा तो गेहूं की फसल कमजोर होगी। क्योंकि जैसे ही मौसम गर्म होगा और लू चलनी शुरू होगी उनका गेहूं सूखने लगेगा। जिससे गेहूं के दाने हल्के हो जाएंगे। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा डाले रखा। जिसके कारण गलन तो ज्यादा नहीं थी लेकिन पुरवा हवाओं के कारण सिहरन का अहसास हो रहा था। बीच-बीच में सूर्य नजर आया लेकिन उसकी किरणों से तपन गायब थी। हालांकि बूंदाबांदी नहीं हुई लेकिन शाम होते ही गलन बढ़ गई जिसके कारण लोग परेशान दिखे। वहीं, ठंड बढ़ने से किसान काफी खुश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed