फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दूषित पानी से फैले पीलिया ने ले ली एक और जान

दूषित पानी से फैले पीलिया ने ले ली एक और जान

Sun, 20 Jan 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
दूषित पानी से फैले पीलिया ने ले ली एक और जान
आजमगढ़। मुबारकपुर कस्बे में पीलिया से एक और युवक की मौत हो गई है। कस्बे में हालात काफी खराब हैं और इस पर लगाम लगाने की कवायद सिरे चढ़ती नहीं नजर आ रही है। मुबारकपुर कस्बे में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से एक माह से अधिक समय से दूषित पानी की सप्लाई हो रही थी। लगभग एक सप्ताह से एक के बाद एक सैकड़ों लोगों के एक साथ पीलिया की चपेट में आने की जानकारी मिलने के बाद हड़कंप मचा। अमर उजाला के मुद्दा उठाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पालिका भी सक्रिय हुआ। जलकल विभाग की ओर से खोज की गई तो पाइप लाइन में बड़ा होल मिला। इससे नाले का पानी घरों में जा रहा था। शनिवार को इसे ठीक किया गया। वर्तमान में बीमारी पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी है। अब तक दो युवकों की मौत हो चुकी है तो वहीं सौ से अधिक संख्या में पीलिया पीड़ित सीएचसी, जिला अस्पताल से लेकर विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती है। कस्बे का पुरा रानी मुहल्ला निवासी नसीम (25) पुत्र अशफाक भी 15 जनवरी से पीलिया से ग्रसित था। पहले परिजनों ने उसे स्थानीय प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया, जहां सुधार न होने पर सीएचसी मुबारकपुर ले गये। यहां से भी उसे रेफर कर दिया गया तो परिजन उसे जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर भर्ती कराए। जहां से रेफर किए जाने के बाद दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


17 फरवरी को होनी थी नसीम की शादी
मुबारकपुर/अमिलो। पीलिया की चपेट में आकर मृत हुए नसीम अख्तर पुत्र असफाक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह चार भाई वह तीन बहनों में दूसरे स्थान पर था। 17 फरवरी को उसकी बारात मुबारकपुर के ही पुरा ख्वाजा जाने वाली थी। घटना से दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मृतक के घर पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। वहीं दूसरी ओर जिन परिवारों में पीलिया पीड़ित हैं उनमें तो खौफ है। लोगों का कहना है कि नपा प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा वे भुगत रहे है। इतना होने के बाद भी नपा प्रशासन मौज-मस्ती में ही जुटा हुआ है।
विज्ञापन


फिर मिले नये मरीज, नये क्षेत्रों में फैला रोग
आजमगढ़। महामारी की चपेट में आए मुबारकपुर नगर पालिका क्षेत्र की स्थिति में एक सप्ताह बाद भी कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। रविवार को भी नये मरीज मिले तो वहीं नये क्षेत्र में पीलिया की महामारी फैलती दिखाई दे रही है। पुरारानी के बाद पीलिया की महामारी अब समौधी, रोडवेज, पुलिस चौकी, पुरानी बस्ती, पूरा सोफी, पूरा खिजिर, पूरा ख्वाजा व आजाद नगर में भी रोग के मरीज सामने आए हैं। एक सप्ताह से अधिक का समय बीत गया लेकिन नपा प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा कस्बे में फैले पीलिया पर काबू नहीं पा पाया है। रविवार को कस्बे के नये क्षेत्र आजाद नगर में भी पीलिया का मरीज सामने आया। मुहल्ला निवासी 19 वर्षीय उस्मान पुत्र मो. मुजम्मिल की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाए जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके साथ ही मो. कमर पुत्र मो. नासिर को शनिवार की रात सीएचसी पर भर्ती कराया गया। इसके अलावा शनिवार को सीएचसी पर भर्ती हुए जफर गनी को रविवार को जिला अस्पताल भेजा गया। सीएचसी से रेफर होकर जिला अस्पताल पर इलाज करा रहे पीलिया पीड़ितों की संख्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रविवार को जिला अस्पताल में मुबारकपुर से रेफर होकर आए मरीजों की संख्या आधा दर्जन के लगभग पहुंच गई। इसमें 16 वर्षीय मो. जुबेर, 14 वर्षीया नीरा समीर, 20 वर्षीय मो. रिजवान आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी जारी है लीकेज की खोज
नगर पालिका प्रशासन द्वारा लीकेज के खोज का काम रविवार को भी जारी रहा। वहीं शनिवार को नपा के पाइप लाइन में मिले बड़े होल को जलकल के कर्मियों ने देर शाम तक ठीक कर दिया था। नपा प्रशासन द्वारा लगायी गई सात टीमें रविवार को नये लीकेज की खोज में जुटी नजर आयी।


जिला अस्पताल में रहा दुर्व्यवस्था का आलम
बलरामपुर। सीएचसी मुबारकपुर से रविवार को तीन मरीजों को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल पर पहुंचे मरीजों अस्पताल प्रशासन ने भर्ती तो कर लिया लेकिन मौके पर दुर्व्यवस्था देखने को मिली। मुबारकपुर से रेफर एक मरीज जफर गनी को ग्लूकोज की बोतल लगी हुई थी, जिसे टांगने के लिए अस्पताल प्रशासन के पास स्टैंड नहीं था। परिजन ही घंटों हाथ में बोतल लेकर खड़े थे। मीडिया कर्मी द्वारा जब फोटो खिंचना शुरू किया गया तो अस्पताल प्रशासन ने आनन-फानन में स्टैंड की व्यवस्था करायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed