फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सात सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना

सात सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना

Sun, 30 Dec 2018 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
सात सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ और शिक्षणेत्तर संघ के संयुक्त तत्वावधान में मृतक आश्रितों को कार्यभार ग्रहण कराने, सातवें वेतनमान का एरियर, एनपीएस की कटौती सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना जिलाध्यक्ष शैलेश राय की अध्यक्षता में दिया गया। जिलाध्यक्ष ने जिला विद्यालय निरीक्षक से सभी मांगों पर तत्काल निर्णय लिए जाने के साथ ही कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्णय नहीं ले पाने के कारण जहां विभिन्न मृतक आश्रित और कर्मचारी परेशान है वही सातवें वेतनमान का एरियर, एनपीएस की कटौती, जीपीएफ ऋण की पत्रावलियां, एसीपी की समस्या, मानव संपदा संबंधित पत्रावली में शोषण किया जा रहा है, यही नहीं गिरिेजश सिंह का प्रकरण ज्यों का त्यों पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मृतक आश्रित परिचारक सतीश यादव को मई खरपुर से हटाकर लालगंज करना जिला विद्यालय निरीक्षक के नैतिक पतन का द्योतक है। इस लड़ाई का हाई कोर्ट तक लड़े जाने का संकल्प लिया गया। शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह,उपाध्यक्ष बलवंत सिंह, जिलामंत्री इंद्रसेन सिंह और प्रांतीय मंत्री जर्नादन यादव और सुशील सिंह ने धरने का संबोधित किया और जिलाधिकारी से डीआईओएस को हटाए जाने की मांग किया। धरने में केदार नाथ सिंह , दिनेश सिंह, बलवंत सिंह, सुनीन सिंह, सुशील सिंह, विजय बहादुर सिंह, अवधराज यादव, अशोक यादव, अरुण पटेल, रमाशंकर मिश्रा, अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed