फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बायो डीकम्पोजर से अवशेष को पोषक तत्व में बदलें किसान

बायो डीकम्पोजर से अवशेष को पोषक तत्व में बदलें किसान

Wed, 28 Nov 2018 12:16 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बायो डीकम्पोजर से अवशेष को पोषक तत्व में बदलें किसान
आजमगढ़। कमिश्नर जगतराज ने मंगलवार को नेहरू हाल सभागार में मृदा जीर्णोद्धार एवं उत्पादकता वृद्धि पर विचार गोष्ठी का दीप जलाकर उद्घाटन किया। उन्होंने किसानों से कहा कि स्वायल टेस्टिंग के माध्यम से अपने भूमि का मृदा परीक्षण कराएं। पोषक तत्वों की कमी मिलने पर उसका उपचार कराए, तभी उत्पादकता में वृद्धि होगी। स्वायल टेस्टिंग नि:शुल्क है। उन्होेंने किसानों से कहा कि फसल अवशेष को खेतों में न जलाएं। बायो डीकम्पोजर इफ्को की ओर से नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है। इससे किसान फसल अवशेष को खेतों में ही पोषक तत्व में बदल सकते हैं। किसान अपने खेत में तालाब बनाएं। तालाब होने से पानी की लेवल ऊपर आएगा। कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा किसान पंजीकरण कराएं। कृषि यंत्र, कृषि रसायन, उर्वरक खरीदने पर अनुदान प्राप्त होगा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत जिनके शौचालय अवशेष रह गए हैं, उसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। सौभाग्य योजना के अन्तर्गत विद्युत कनेक्शन ले इफ्को के अधिकारियों से अपील की मृदा जीर्णोद्धार एवं उत्पादकता वृद्धि विचार गोष्ठी का आयोजन ब्लाक स्तर पर भी किया जाए। मुख्य प्रबन्धक इफ्को डॉ. नायक ने किसानों को इफ्को के अन्य उत्पादों के बारे में बताया। कहा कि केन्द्रों पर खादों का वितरण किया जा रहा है। एमआरपी से अधिक का भुगतान न करें। इफ्को खाद खरीदने पर दुर्घटना संकट हरण बीमा के अन्तर्गत 4000 का बीमा किया जाएगा, जो अधिकतम 25 बोरी तक लागू है। बीमा उर्वरक खरीदने के बाद के माह से एक वर्ष तक लागू रहेगा। आरएमई इफ्को आशीष सेमवाल ने बताया कि अच्छे उत्पादन के लिए कृषि रसायनों का भी प्रयोग करना होगा। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, संयुक्त कृषि निदेशक एसके सिंह, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जय प्रकाश पांडेय, उपायुक्त एवं उप निबंधक सहकारिता राजेन्द्र कुमार, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक इफ्को राकेश कुमार श्रीवास्तव, निदेशक इफ्को राजकुमार त्रिपाठी, केवीके के डॉ. रणधीर नायक, डॉ. राकेश कुमार सिंह, डॉ. वीके सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed