फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लापरवाही के आरोप में दो सफाईकर्मी निलंबित

लापरवाही के आरोप में दो सफाईकर्मी निलंबित

Sat, 18 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही के आरोप में दो सफाईकर्मी निलंबित
आजमगढ़। निरीक्षण के दौरान एक सफाई कर्मी के ग्राम सभा में अनुपस्थित मिलने और एक सफाई कर्मी द्वारा एडीओ पंचायत के साथ अपशब्द बोलने को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी ने शनिवार को दो सफाईकर्मियों केे निलंबित कर दिया। उन्होंने दोनों को ब्लाक मुख्यालयों से संबद्ध करते हुए एडीओ पंचायत को मामले की जांच सौंपी है। जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि एडीओ पंचायत मार्टीनगंज द्वारा नौ अगस्त को अवगत कराया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत जब वह ग्राम पंचायत वनगांव में निरीक्षण के लिए पहुंचे तो सफाई कर्मी दुर्गावती देवी अनुपस्थित पाई गई। इसे लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित करते हुए विकास खंड मार्टीनगंज से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत फूलपुर को जांच अधिकारी नामित करते हुुए तीन सप्ताह के अंदर जांच आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। एडीओ पंचायत पल्हनी ने 16 अगस्त को अवगत कराया कि वह जांच के लिए 11 अगस्त को ग्राम पंचायत जमालपुर में गए थे। जहां सफाईकर्मी महेंद्र कुमार प्रजापति द्वारा उन्हें अपशब्दों का प्रयोग किया गया। पूछताछ में सफाई कर्मी ने भी इस बात को कबूल किया। जिसके लिए इन्हें दोषी मानते हुए निलंबित करते पल्हनी विकास खंड मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत को जांच अधिकारी नामित करते हुए तीन सप्ताह में जांच आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed