फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   संवेदनशीलता को समझे, शिथिलता न करें अधिकारी

संवेदनशीलता को समझे, शिथिलता न करें अधिकारी

Sat, 14 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवेदनशीलता को समझे, शिथिलता न करें अधिकारी
आजमगढ़। पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एडीएम और एसडीए स्तर के अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। इसके साथ ही तीन सीडीओ सुपर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात होंगे। गुरुवार सुबह 11 बजे को मंदुरी हवाई पट्टी अधिकारियों को ब्रीफ किया गया। शाम तीन बजे डी-ब्रीफिंग और रिहर्सल हुई। एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसपी और कमिश्नर जगतराज ने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता को समझें। किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल के सभी 24 प्रकोष्ठों और गेट पर तैनात अधिकारी अपने-अपने निर्धारित स्थान पर तय समय पर पहुंच जाएं। लोगों को उनके निर्धारित स्थान पर बैठने में मदद करें। एडीजी आशुतोष पांडेय ने कहा कि पुलिस के सभी अधिकारी कार्यक्रम प्रारंभ होने के पहले निर्धारित समय से अपने स्थान पर पहुंच जाए। जब तक पूरी भीड़ समाप्त न हो जाए ड्यूटी पर डटे रहें। उन्होंने कहा कि सादे कपड़े में खुफिया विभाग और अन्य पुलिस भीड़ में मौजूद रहेगी। सुरक्षा के लिए सीसी टीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। आई जोन ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा प्रमुख है। डीआईजी विजय भूषण ने सभी पुलिस को अपने ड्यूटी और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सभी पुलिस अधिकारियों एवं मजिस्ट्रेटों को विस्तारपूर्वक सभी जानकारी एसपी रवि शंकर छवि की ओर से दी गई। उक्त अवसर पर सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed