फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अब सपा एक्सप्रेस-वे योजना के लिए अखिलेश का जताएगी आभार

अब सपा एक्सप्रेस-वे योजना के लिए अखिलेश का जताएगी आभार

Tue, 10 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अब सपा एक्सप्रेस-वे योजना के लिए अखिलेश का जताएगी आभार
आजमगढ़। सपा की आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को एक्सप्रेस-वे योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए मेहता पार्क में जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का 22 महीने में निर्माण कराकर ऐतिहासिक कार्य किया। उसी तर्ज पर पूर्वांचल के विकास के लिए एक्सप्रेस-वे स्वीकृत किया। उन्होंने निश्चित किया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का कार्य भी इसी समय सीमा और उसी गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा। इसका शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री ने कर भी दिया था। केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस परियोजना के माध्यम से मिलने वाली तमाम सुविधाओं को समाप्त कर दिया। बहुप्रतीक्षित परियोजना का शिलान्यास 14 जुलाई को पुन: प्रधानमंत्री द्वारा जनपद में किया जा रहा है। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश में योगी की सरकार बनते ही जनपद में स्वीकृत 250 करोड़ की लागत से बनने वाले पशुचिकित्सालय और वेटनरी कालेज का पैसा जनपद से गोरखपुर ट्रांसफर कर दिया। जो विकास का माडल अखिलेश यादव ने दिया है वह आज देश के लिए अनुकरणीय है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने किया। बैठक में एमएलसी राकेश कुमार यादव, विधायक आलमबदी आजमी, कल्पनाथ पासवान, नफीस अहमद, पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व विधायक रामदर्शन यादव, श्यामबहादुर यादव, कमला यादव, अखिलेश यादव, जयराम सिंह पटेल, हरिप्रसाद दूबे, हरिराम सिंह यादव, हंसराज यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed