फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गांव के विकास में आ रही बाधा पर भड़के ग्राम प्रधान

गांव के विकास में आ रही बाधा पर भड़के ग्राम प्रधान

Fri, 11 May 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गांव के विकास में आ रही बाधा पर भड़के ग्राम प्रधान
लाटघाट। हरैया विकास खंड में वित्तीय स्वीकृति न मिलने के कारण विकास कार्य बाधित है। जिससे नाराज ग्राम प्रधान ने गुरुवार को प्रमुख प्रतिनिधि के नेतृत्व में एपीओ और बीडीओ का घेराव किया। एपीओ के आश्वासन पर ग्राम प्रधानों ने डेढ़ घंटे बाद उन्हें छोड़ा।
विज्ञापन

हरैया विकास खंड के गांवों में वित्तीय स्वीकृति न मिलने से विकास कार्य बाधित हैं। विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति लेनी आवश्यक है। जिस पर एपीओ हरैया निर्भय राय ने सोन बुजुर्ग गांव के एक फाइल को रोक रखा था। इसी तरह अन्य गांवों के क्षेत्र पंचायत सदस्य बीडीसी, ग्राम प्रधान उपस्थित हो गए। कहा कि एपीओ की मनमानी के चलते वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल रही है। जिससे गांव का विकास बाधित है। क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह से मिले और कहे कि हमारी सभी फाइलें लंबित पड़ी हुई है। दो.तीन महीने से फाइलों को रखा गया है। कमीशन के बाद भी वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल रही है। एपीओ निर्भय राय द्वारा वित्तीय स्वीकृति नहीं दी जा रही है और ना ही खंड विकास अधिकारी द्वारा कार्य पूरा कराया जा रहा है। प्रमुख प्रतिनिधि के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील सिंह, अजहर, विनोद सिंह, वीरेंद्र सिंह, सत्यम यादव आदि ने खंड विकास अधिकारी हरैया कार्यालय में पहुंचकर खंड विकास अधिकारी संगम सिंह और एपीओ निर्भय राय का घेराव कर दिया। खंड विकास अधिकारी संगम सिंह ने कहा कि जल्द ही सारी फाइलों का निपटारा कर दिया जाएगा और वित्तीय स्वीकृति दे दी जाएगी। ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य गणों ने कहा एपीओ का यहां से तत्काल हटा दिया जाए नहीं तो हम सभी लोग ब्लॉक पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह ने कहा कि जिस अधिकारी के चलते ब्लॉक व गांव का विकास नहीं होगा उसे यहां रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसे तत्काल यहां से हट जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed