{"_id":"5af490c04f1c1b05418b92a1","slug":"121525977280-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की छापेमारी में परीक्षा केंद्र से मिले चार मोबाइल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की छापेमारी में परीक्षा केंद्र से मिले चार मोबाइल, मचा हड़कंप
Updated Fri, 11 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। रानी की सराय क्षेत्र स्थित पूर्वांचल पीजी कालेज पर गुरुवार को बीटीसी की परीक्षा चल रही थी। शाम की पाली में एसडीएम सदर प्रकाश चंद्र ने महाविद्यालय पहुंच कर छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान परीक्ष केंद्र पर अनुचित साधन का प्रयोग होता हुआ पाया गया। एसडीएम ने चार मोबाइल भी मौके से बरामद की, जिसमें नकल सामग्री होने की आशंका जतायी जा रही है। चारों मोबाइल को थाने के मालखाने में जमा करा दिया गया है तो वहीं डायट प्राचार्य को विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है।
एसडीएम सदर प्रकाश चंद्र ने बताया कि पूर्वांचल पीजी कालेज पर बीटीसी की परीक्षा चल रही थी। इस सेंटर के खिलाफ जिलाधिकारी से शिकायत हुई थी। जिस पर जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र की छापेमारी कर जांच का निर्देश दिया था। इसी के तहत गुरुवार को उन्होंने विद्यालय पर छापेमारी की कार्रवाई किया। इस दौरान चार मोबाइल सेटश् परीक्षा केंद्र से बरामद किये गये। जिन्हें जब्त कर लिया गया। उन्होंने बरामद मोबाइल सेट में अनुचित साधन के होने की आशंका व्यक्त की। इसके साथ ही डायट प्राचार्य को मोबाइल सौंप कर परीक्षा केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी एसडीएम ने किया। डॉयट प्राचार्य ने बताया कि एसडीएम के निर्देशों के तहत विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई शुुरू कर दी गई है। विभागीय कार्रवाई के क्रम में परीक्षा केंद्र को आगामी परीक्षाओं के लिए डिबार करने और गुरुवार की शाम की पाली में हुई परीक्षा को निरस्त करने की संस्तुति कर दी गई है। एसडीएम द्वारा बरामद मोबाइल को रानी की सराय थाने के मालखाने में जमा करा दिया गया है। विदित हो कि पूर्वांचल पीजी कालेज पूर्व से दागी रहा है। पूर्व की परीक्षा में ही इसे डिबार कर दिया गया था, इसके बाद भी पैसे का लेनदेन कर इस विद्यालय को परीक्षा केंद्र बना दिया गया था। विद्यालय पर हुई छापेमारी की कार्रवाई में एसडीएम सदर के साथ ही डायट प्राचार्य परमहंस सिंह और बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय भी शामिल रहे।