{"_id":"5ad787274f1c1b340a8b539e","slug":"121524074279-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन किमी लंबी मान श्रृंखला बना शिक्षा की अलख जगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन किमी लंबी मान श्रृंखला बना शिक्षा की अलख जगाई
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायमीर (आजमगढ़)। सर्वशिक्षा अभियान के तहत बुधवार को सरायमीर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बैनर तले नंदाव मोड से खरेवा मोड़ तक तीन किमी लंबी मानव शृंखला बनाकर शिक्षा की अलख जगाई गई । इस दौरान रैली भी निकली जिसे बीएसए और एसडीएम ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। तकरीबन दो हजार बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए और नारे लगाकर साथियों को स्कूल बुलाया।
मुख्य अतिथि बीएसए देवेन्द्र कुमार पांडेय और विशिष्ट अतिथि एसडीएम निजामाबाद वागीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बैंडबाजे की धुन पर बच्चों ने आओ मिलकर पढ़े पढ़ाएं, आजमगढ़ का मान बढ़ाएं..., लाखों बच्चे हजारों सपने, एक समाधान सर्वशिक्षा अभियान आदि स्लोगन और नारों के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि सर्वशिक्षा अभियान के लिए इतना व्यापक पैमाने पर मानव श्रृंखला बनाना बेहद सराहनीय हैं। एसडीएम वागीश कुमार ने कहा कि विद्यालय के उत्थान के लिए मैं हरसंभव मदद करूंगा। खंड शिक्षा अधिकारी मिर्जापुर प्रभावती देवी ने भी प्रयास की सराहना की। इसमें चिकित्सकों की टीम, पूर्वांचल वेलफेयर, जनहित सेवा संस्थान, प्रयास, स्काउट गाइड, जय गुरुदेव की टीम ने सहयोग किया। अध्यक्षता नपं सरायमीर अध्यक्ष रामप्रकाश यादव और संचालन संजय पांडेय ने किया। वसीसिद्दीकी, गुलशन, वासुदेव यादव, जितेन्द्र कुमार, संजय पांडेय, सुरेन्द्र नाथ यादव, साफिया सफीक, मधुकर पाठक, श्यामबिहारी यादव, केदार यादव, लइक अहमद प्रधान, पंकज सिंह, राजेश यादव, रामनरायन यादव, एसओ सरायमीर रामनरेश यादव, दुर्गविजय मौजूद रहे।
वहीं, अजमतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय घाघरा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाटघाट में बुधवार को स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाध्यापक राजेंद्र मौर्य, तारा देवी, संजय राय, मंजू पांडेय, गीता वर्मा, सोनमती सिंह, कालिंदी सिंह, पावित्री, माधुरी आदि उपस्थित थे।