{"_id":"5ac7b4694f1c1bbc618b5edc","slug":"121523037289-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाकर्मियों के दुर्व्यवहार पर लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षाकर्मियों के दुर्व्यवहार पर लोगों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज। सुरक्षाकर्मियों पर मरीजों के परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए बारहो संयुक्त विकास समिति ने शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कालेज और सुपर फैसिलिटी अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद समिति के लोगों ने कोलज के प्राचार्य केे मांगों का ज्ञापन सौंपा।
गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में गाड़ी पार्किंग को लेकर सुरक्षाकर्मियों और गाड़ी मालिक के बीच विवाद हो गया था। शुक्रवार को बारहो संयुक्त विकास समिति के तत्वावधान में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मेडिकल कालेज पहुंचे और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उन्होंने यह आरोप लगाया कि मेडिकल कालेज के समस्त विभाग और वार्डों में सिर्फ जलालपुर गांव के ही एक जाति विशेष और वर्ग विशेष के लोग सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात हैं जो आए दिन मरीजों और उनके परियोजना के साथ दुर्व्यहार और मारपीट करते हैं। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अंगद यादव भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्राचार्य को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। प्राचार्य डा. आरपी शर्मा के उचित कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। थानाध्यक्ष अंगद तिवारी ने बताया कि गार्ड वीरेंद्र यादव पुत्र तिलकधारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश सिंह पूर्व ग्राम प्रधान तूफानी सिंह आदि शामिल थे।