फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आंगनबाड़ियों ने भरी हुंकार, रैली दो को

आंगनबाड़ियों ने भरी हुंकार, रैली दो को

Mon, 26 Mar 2018 11:43 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ियों ने भरी हुंकार, रैली दो को
आजमगढ़। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उप्र के जिला इकाई की बैठक सोमवार को पल्हनी ब्लाक पर जिलाध्यक्ष सीमा यादव की अध्यक्षता में हुई। 16 सूत्री मांगों को लेकर सरकार की ओर से हीलाहवाली करने पर दो अप्रैल को चेतावनी रैली निकालने की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि पूर्व में 18 सितंबर तक व्यापक पैमाने पर किए गए आंदोलन के दौरान 30 अक्टूबर को हुए विभागीय मंत्री और विभागीय सचिव तथा संगठन के पदाधिकारियों के बीच हुए त्रिपक्षीय समझौते पर भी सरकार की ओर से हीलाहवाली की जा रही है। मार्च माह तक मानदेय बढ़ोत्तरी सहित किसी भी प्रकार की कटौती नहीं करने का आश्वासन दिया गया था। समझौते के बाद भी किसी भी मांग पर सरकार ने अभी तक अमल नहीं किया है। दो माह का मानदेय अवरुद्ध कर दिया गया है। इससे कर्मचारियों में घोर निराशा और आक्रोश है। कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश में दो अप्रैल को जिला मुख्यालय पर चेतावनी रैली निकाली जाएगी। मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। वन्दना पाठक, लक्ष्मी सिंह, लक्ष्मी गौंड, कंचन यादव, सुमन सिंह, गीता यादव, सुभावती गोंड, कंचन राय, लालमति यादव, उषा देवी, संगीता गौंड, सरोज पाल, सरोज उपाध्याय, निशा, मंजू मौर्य, सर्वेश यादव सहित आदि कार्यकर्त्रियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed