{"_id":"5aa41da34f1c1bbd758b4d01","slug":"121520704931-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ी की जमीन का किया स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ी की जमीन का किया स्थलीय निरीक्षण
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। फूलपुर तहसील के रूपधर पट्टी गांव स्थित झाड़ी की जमीन का एडीएम प्रशासन के निर्देश पर नायब तहसीलदार फूलपुर मुकेश शर्मा ने रविवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से झाड़ी की जमीन पर हुए कब्जे के बारे में जानकारी ली।
राजस्व अभिलेखों में गांव के गाटा संख्या 75क झाड़ी के नाम से दर्ज है। इस भू-भाग पर गांव के लोग होलिका दहन करते हैं और दशहरे पर मेले का भी आयोजन होता है। लेकिन गांव के झिनकू पुत्र बंसराज ने फर्जी तरीके से उक्त जमीन कृषि के लिए पट्टा करा लिया। शिकायत के बाद एसडीएम फूलपुर ने पट्टे का आवंटन निरस्त करते हुए पत्रावली को आगे की कार्रवाई के लिए अपर जिलाधिकारी के पास भेज दिया। अपरजिलाधिकारी लव कुश त्रिपाठी ने नायब तहसीलदार फूलपुर मुकेश शर्मा को स्थलीय निरीक्षण कर जांच आख्या देने का निर्देश दिया। जिसके अनुपालन में शनिवार को नायब तहसीलदार और लेखपाल शैलेश यादव ने झाड़ी की जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया और ग्रामीणों के बयान को दर्ज किया। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा जांच कर ली गई है। जिसकी आख्या एडीएम प्रशासन को सौंप दी जाएगी। ब्यूरो
बातचीत के जरिए हटवाया गया अतिक्रमण
मार्टीनगंज। एसडीएम मार्टीनगंज इंद्रभान तिवारी के निर्देश पर शनिवार को तहसीलदार मार्टीनगंज मनीष कुमार ने तहसील क्षेत्र के पूरा किसुनी में पोखरी, इमदादपुर गांव में घूरगड्ढा, खलिहान, डेमरी मखदूमपुर में खेल का मैदान, लसड़ा खुर्द में चकमार्ग और अटाटपुर गांव में चकमार्ग पर किए गए अतिक्रमण को बातचीत के जरिए अवैध कब्जेदारों को राजी कर वहां से कब्जा हटवा दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि यह लोग काफी दिनों से गांव के सार्वजनिक पर कब्जा जमाए हुए थे।