फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जिलाधिकारी की चेतावनी के बाद शुरू हुई सफाई

जिलाधिकारी की चेतावनी के बाद शुरू हुई सफाई

Sun, 18 Feb 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी की चेतावनी के बाद शुरू हुई सफाई
आजमगढ़। नगर के आठ वार्डों में सफाई न होने से नारकीय हुई स्थिति को देखते हुए आखिरकार जिलाधिकारी को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और ठेकेदारों को 12 घंटे में सफाई न होने पर एफआईआर की चेतावनी दी। इसका परिणाम हुआ कि दोपहर बाद से सफाईकर्मी झाडू लेकर कुछ वार्डों में सफाई करते नजर आए। हालांकि शाम तक वार्डों में सड़क किनारे कूड़ा फैला हुआ था।
विज्ञापन

नगर के आठ वार्डों हरबंशपुर, सर्फुद्दीनपुर, सिधारी पूर्वी, सिधारी पश्चिमी, मड़या, सिविल लाइन, मड़या और नरौली वार्ड में शासन के निर्देश पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से दैनिक सफाईकर्मी लेकर साफ-सफाई कराई जाती है। विगत दिनों टेंडर को लेकर शुरू हुए विवाद और मानदेय न मिलने से एक ठेकेदार के 90 सफाइकर्मियों ने काम बंद कर दिया। ईओ द्वारा किए गए टेंडर को पालिकाध्यक्ष ने अनियमित बताकर इसे मानने से इंकार कर दिया है। इसके कारण टेंडर पाए ठेकेदार को कार्य आदेश जारी नहीं हुआ। वहीं पूर्व ठेकेदार कोर्ट में चला गया। चार दिन पूर्व सफाईकर्मियों ने पैसे न मिलने पर कार्य ठप कर दिया। सफाई का कार्य ठप होने पर इन वार्डों में गंदगी का अंबार लग गया है। अमर उजाला ने मामले को प्रमुखता के साथ उठाया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और सेवा प्रदाता कंपनी को चेतावनी दी कि अगर 12 घंटों के अंदर नगर की सफाई नहीं हुई तो सबके खिलाफ 133 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी की इस चेतावनी का असर हुआ कि रविवार की दोपहर बाद से कुछ सफाईकर्मी कुछ स्थानों पर झाडूू लगाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed