{"_id":"5a774bac4f1c1b83268b875c","slug":"121517767596-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक संघ ने रैली निकाल कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक संघ ने रैली निकाल कर किया प्रदर्शन
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन चालक कल्याण समिति के बैनर तले वाहन चालकों व मालिकों ने रविवार को मोटरसाइकिल रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। रैली के पश्चात पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव के नेतृत्व में निकली रैली के माध्यम से पुलिस और आरटीओ द्वारा चालकों व मालिकों के किए जा रहे उत्पीडन पर आक्रोश जताया गया। रैली अहरौला से शुरू होकर क्षेत्र के विभिन्न बाजारों का चक्रमण करते हुए अतरौलिया पहुंची और पुन: कप्तानगंज होते हुए अहरौला बाजार पहुंच कर संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन प्राइवेट वाहन चालकों व मालिकों की समस्याओं के निदान को लेकर संघर्षरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री से दुर्घटना में मृत वाहन चालको को दस लाख का मुआवजा दिए जाने, पत्नी को दस हजार मासिक विधवा पेंशन दिये जाने, विकलांगता की दशा में चालक को पांच लाख की आर्थिक मदद व दस हजार पेंशन दिए जाने, स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मांग की। मोटरसाइकिल रैली के पश्चात मुख्यमंत्री को मांगों का पत्रक प्रेषित किया गया। इस मौके पर अशोक कुमार, सुनील तिवारी, अरविंद यादव, शिवनरायन, आदित्य सिंह, श्रवण यादव, सौरभ पाठक, बृजेश यादव, रोशन मिश्रा आदि शामिल रहे।