{"_id":"5a4bcd224f1c1b0e788b6402","slug":"121514917154-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द हटाएं जाएंगे मंडियों में हुए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द हटाएं जाएंगे मंडियों में हुए अवैध कब्जे
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मंडी परिषद आजमगढ़ के तहत आने वाले मंडियों में हुए अवैध कब्जों पर जल्द गाज गिरनी है। अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की योजना विभाग बना रहा है। जल्द ही मंडी की दुकानें अवैध कब्जा करने वालों से मुक्त होंगी।
मंडी परिषद आजमगढ़ के अंतर्गत सात मंडियां आती है। जिसमें आजमगढ़ के साथ ही बलिया, चितबड़ा गांव, रसड़ा, कोपागंज, दोहरीघाट, बेल्थरा रोड मंडी आती है। इन सभी मंडियों की कई दुकानों में अवैध कब्जे का मामला प्रकाश में आया है। आवंटित दुकानों की जांच करा कर अवैध रुप से कब्जा किए हुए दुकानदारों को बाहर दिखाने की कवायद जल्द मंडी परिषद करने वाली है। मंडी परिषद के उपनिदेशक प्रशासन हिमांशू त्रिपाठी ने बताया कि विभागीय कर्मचारियों को अवैध कब्जेदारों की पहचान कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया जा चुका है। जल्द ही उन्हें नोटिस भी दी जाएगी। इसके बाद अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें मंडी परिषद के दुकानों से बेदखल कर दिया जाएगा। आजमगढ़ परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सात मंडियों में अवैध कब्जे की शिकायत सामने आई है।