{"_id":"5a4292c04f1c1bc5758bb640","slug":"121514312384-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों और दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों ने मंगलवार को अलग-अलग बैठक कर पूर्व विधायक जंग बहादुर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक संघ भवन में अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अतरौलिया विधान सभा के पूर्व विधायक जंग बहादुर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक का संचालन मंत्री अनीस अहमद ने किया। इसी प्रकार दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्यों की बैठक महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संघ भवन में हुई। बैठक में पूर्व विधायक जंग बहादुर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। संचालन मंत्री अजय कुमार सिंह ने किया। ब्यूरो