{"_id":"5969103b4f1c1be1178b4592","slug":"121500057659-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टा निरस्त करने को भेजा पत्र, अनशन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टा निरस्त करने को भेजा पत्र, अनशन खत्म
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंद्राबाजार। रानीपुर रजमो स्थित मां अगवानी के स्थान पर मंदिर की पोखरी के पट्टे को निरस्त कराने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे बाल ब्रह्मचारी बाबा गंगा दास महाराज शुक्रवार को नायब तहसीलदार के आश्वासन पर मान गए और अनशन खत्म कर दिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि एसडीएम की ओर से डीम को पट्टा निरस्त करने के लिए पत्र भेजा गया है।
मोहम्मदपुर ब्लाक के रानीपुर रजमों स्थित मां अगवानी के स्थान पर मंदिर की पोखरी का पट्टा करने के विरोध में 85 वर्षीय बाबा गंगादास महाराज चार दिनों पहले अनशन पर बैठे गए थे। शुक्रवार को तबीयत खराब होने की सूचना पर क्षेत्र के लोग उनका हाल-चाल लेने पहुंचने लगे। स्थानीय लोगों की सूचना पर नायब तहसीलदार मेहनगर अरविंद कुमार गंभीरपुर थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने बाबा को अनशन समाप्त कराने का अनुरोध किया। बताया कि एसडीएम की ओर से डीएम को पट्टा निरस्त करने के लिए पत्र भेजा गया है। जल्द ही पट्टा निरस्त हो जाएगा। इसके बाद बाबा ने अनशन समाप्त कर दिया। इस मौके पर रामअवध सिंह, झारखंडे सिंह, राजेश, धीरज, अखिलेश मािश्र, वीरेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, जनार्दन मिश्रा, विक्रमादित्य शुक्ला, राधेश्याम, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।