फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 people were running AC by bypassing, case filed

Azamgarh News: बाईपास कर 12 लोग चला रहे थे एसी, मुकदमा

Sun, 28 Jul 2024 02:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
12 people were running AC by bypassing, case filed
आजमगढ़। विद्युत चोरी पर लगाम लगाने के लिए विभाग द्वारा एसी का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के यहां चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता द्वितीय के निर्देश पर चलाए गए अभियान में चोरी की बिजली से एसी चलाने वाले 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर फूलपुर, कप्तानगंज व मुबारकपुर वितरण खंड में एसी का उपयोग करने वाले 139 उपभोक्ताओं के यहां संबंधित क्षेत्र के एसडीओ द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 12 उपभोक्ता ऐसे पाए गए जो चोरी की बिजली से एसी चला रहे थे। इन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके अलावा एक लाख से ऊपर के 27 बकाएदारों की बिजली काटी गई। छह उपभोक्ताओं के कनेक्शन को घरेलू से कामर्शियल किया गया। साथ ही 65 उपभोक्ताओं की भार वृद्धि की गई। बकाएदारों से 2.19 लाख वसूला गया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed