फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   12 Assistant teachers of Azamgarh get appointment letter

सहायक अध्यापकों को सहायक अध्यापकों को मिला नियुक्ति पत्र

Fri, 23 Oct 2020 07:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
12 Assistant teachers of Azamgarh get appointment letter
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आनलाइन नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। वहीं जिले में प्रभारी डीएम व सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, विधायक फूलपुर-पवई अरूणकांत यादव व बीजेपी जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने जनपद में नवनियुक्त 12 सहायक अध्यापकों (एलटी ग्रेड) को प्रतिकात्मक रूप से नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन

सीएम ने स्वयं लखनऊ से पांच सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। सीएम ने गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, मेरठ के नव नियुक्त सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) से संवाद भी किया। कहा कि शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है। उसे अपने व्यक्तित्व के निर्माण में सुधार लाने की जरूरत है। कहा कि नव नियुक्त शिक्षक अपनी पूरी ऊर्जा व क्षमता का उपयोग पढ़ाने में करें। ज्ञान असीमित है, अपने विषयों के पाठ्यक्रम पर निरंतर कार्य करें और अपने अनुभवों को तकनीक से जोड़कर बच्चों को पढ़ायें। जिले में जिन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया उनमें महजबीं फातिमा गृह विज्ञान, श्वेता राय जीव विज्ञान, रविंद्र यादव जीव विज्ञान, दीपिका पांडेय संस्कृत, सायमा इमामुद्दीन उर्दू, रेनू सेठ अंग्रेजी, लल्लन यादव गणित, संदीप यादव अंग्रेजी, सोनाली गुप्ता अंग्रेजी, कुमारी रेखा गृह विज्ञान, राम सहाय लाल श्रीवास्तव अंग्रेजी व शशि प्रभा भारती संगीत शामिल हैं। उप शिक्षा निदेशक मंडल आजमगढ़ वाईके सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed