फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   1158 village leaders had resolved to develop

1158 प्रधानों ने लिया गांव के विकास का संकल्प

Sun, 20 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 20 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
1158 village leaders had resolved to develop
पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने वाले प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को रविवार को समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इनमें से 1158 नवनिर्वाचित प्रधान शपथ लिए, जबकि 714 गांव में सदस्यों की संख्या कम होने की वजह से इन गांवों के प्रधान शपथ नहीं ले सके। अब ग्राम प्रधानों की पहली बैठक 26 दिसंबर को होगी। इसमें कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


आयोग के अगले निर्णय के बाद सदस्यों का चयन कर दोबारा शपथ दिलाया जाएगा। जिले के 22 ब्लॉकों के विजयी प्रधानों को रविवार को ब्लाक मुख्यालय पर पद एवं गोपनीयता की शपथ खंड विकास अधिकारी ने दिलवाया। शपथ समारोह में शामिल होने के लिए पहली बार जीतकर पहुंचे महिला और पुरुष प्रधानों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में सभी प्रधान अपने महिला और पुरुष समर्थक और समर्थकों एवं रिश्तेदारों के साथ पहुंचे थे। कार्यक्रम में दो से पांच बार तक प्रधानी का चुनाव जीतने या निर्विरोध चुने जाने वाले प्रधान भी रहे। शपथ ग्रहण समारोह में 1872 प्रधानों में से महज 1158 गांव के ही प्रधान शपथ ले सके। जबकि 714 गांव में सदस्यों की संख्या कम होने की वजह से यहां के प्रधान शपथ नहीं ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिनका शपथ ग्रहण हो चुका है और गांव में पर्याप्त सदस्यों की संख्या है, उन प्रधानों की पहली बैठक 26 दिसंबर को होगी। इसमें कार्ययोजना तैयार की जाएगी। पल्हनी ब्लॉक के 91 प्रधानों में सिर्फ 56, ठेकमा के 86 प्रधानों में 63, कोयलसा ब्लॉक के 87 में से 61, मुहम्मदपुर के 73 में से 50, अजमतगढ़ के 103 में से 61, बिलरियागंज के 116 में से 56, पवई के 96 में से 56, लालगंज के 92 में से 67, फूलपुर के 89 में 61, मिर्जापुर के 86 में से 73 प्रधानों सहित अन्य ब्लाकों में शपथग्रहण संपन्न हुआ।


सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि जिन 714 गांव में सदस्यों की संख्या कम है। वहां की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी गई है। आयोग के निर्देश पर यहां दोबारा चुनाव करवाया जाएगा ताकि ग्रामसभा का गठन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed