फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खाद्य विभाग की टीम ने नौ दुकानों से लिए नमूने

खाद्य विभाग की टीम ने नौ दुकानों से लिए नमूने

Tue, 12 Mar 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम ने नौ दुकानों से लिए नमूने
आजमगढ़। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों में छापामारी की। इस दौरान टीम ने नौ दुकानों से नमूना लेकर उसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा। इस दौरान टीम ने कप्तानगंज स्थित विशाल मिष्ठान भंडार से खोया, देऊरपुर स्थित प्रमोद की दुकान से खोया, देऊरपुर के ही राहुल की दुकान से बर्फी, अतरौलिया स्थित शिवपूजन की दुकान से खोया, अहरौला स्थित दिनेश कुमार की दुकान से कचरी, बरनवाल भंडार से रिफाइंड सोयाबीन, सरायमीर स्थित स्वाद फास्ट फूड की दुकान से खोया, छेने की मिठाई, झकहा स्थित उत्तम नमकीन भंडार से दो प्रकार के नमकीन और झकहा की ही अवध नमकीन की दुकान से नमकीन सहित कुल 11 नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया। टीम की इस कार्रवाई से कस्बों में स्थित अन्य दुकानें धड़ाधड़ बंद होने लगी। दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान टीम ने शिवपूजन की दुकान में 140 किग्रा खोया बरामद किया जिस पर फफूंदी लगी हुई थी। टीम ने उसे नष्ट करा दिया। इसके बाद टीम ने झकहा स्थित अवध नमकीन के फैक्ट्री में 100 किग्रा नमकीन नष्ट कराया और 12 बोरी नमकीन का सीज किया। टीम में पीएसओ आरसी यादव, प्रेमचंद, आरबी चौहान, ओंकारनाथ यादव और आरके शुक्ला शामिल थे। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय ने बताया कि सभी 11 नमूनों केेे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed